India
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और मध्य पूर्व में अमेरिका-ईरान युद्ध के बढ़ने से बाजार की भावना पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा, जिसके चलते भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को लगातार तीसरे कारोबारी दिन भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 में 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।
आम आदमी पार्टी (आप) को शुक्रवार को बड़ा झटका देते हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने दो अन्य सांसदों के साथ पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उनके साथ राज्यसभा सांसद संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी आप से अलग हो गए हैं।
झारखंड के लोहरदगा जिले में नेशनल हाईवे-39 (कुड़ू-रांची मुख्य पथ) पर शुक्रवार को एक सड़क हादसे में मां-पुत्र समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना कुड़ू थाना क्षेत्र के ढुलुवाखुंटा के समीप की है, जहां शराब लदे एक मालवाहक वाहन और स्कूटी के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।
भारत और उज्बेकिस्तान के बीच आयोजित संयुक्त युद्धाभ्यास ‘डस्टलिक’ शुक्रवार को संपन्न हो गया। यह युद्धाभ्यास दोनों देशों की सेनाओं द्वारा उज्बेकिस्तान में किया जा रहा था।
अभिनेता सलमान खान इन दिनों आगामी फिल्म मातृभूमि को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच, अभिनेता ने वामशी पैडिपल्ली के साथ नए प्रोजेक्ट की शूटिंग की शुरुआत कर दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के जादवपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि बंगाल का हर व्यक्ति भाजपा की सरकार के लिए समर्थन दे रहा है। इस दौरान, पीएम मोदी ने सत्तारूढ़ टीएमसी पर भी तीखा प्रहार किया।
राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती को बड़ी राहत दी है। राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने सोमनाथ भारती और 16 अन्य को 2014 में अफ्रीकी महिलाओं के साथ मारपीट मामले में बरी कर दिया है।
भारतीय कंपनियों की आय वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 8-8.5 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। यह जानकारी शुक्रवार को जारी की गई एक रिपोर्ट में दी गई।
दिल्ली प्रो वॉलीबॉल लीग (डीपीवीएल) की घोषणा इस साल जनवरी में शहर में वॉलीबॉल टैलेंट के लिए एक व्यस्थापित, पेशेवर और स्थिर प्लेटफॉर्म बनाने के विजन के साथ की गई थी। लीग को दिल्ली वॉलीबॉल एसोसिएशन और दिल्ली ओलंपिक एसोसिएशन का सपोर्ट है।
भारत के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज बीएसई लिमिटेड ने शुक्रवार को निवेशकों को एक फर्जी डीपफेक वीडियो से सावधान रहने की चेतावनी दी है। इस वीडियो में कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ सुंदररमन राममूर्ति को गलत तरीके से शेयर बाजार की सलाह देते हुए दिखाया गया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


