India - Page 334
लोकसभा में विपक्ष के हंगामे और लगातार नारेबाजी के बीच शुक्रवार को सदन ने 'जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक' को मंजूरी दे दी। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की ओर से पेश इस विधेयक को 'ध्वनि मत' से पारित किया गया।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोलकाता में सब्यसाची दत्ता से जुड़े 12 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। सब्यसाची दत्ता तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक और उत्तर 24 परगना जिले के बिधाननगर नगर निगम (बीएमसी) के पूर्व महापौर हैं, जिन्हें गिरफ्तार किया गया है।
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव समेत तमाम विपक्षी सांसदों ने शुक्रवार को अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा अनियमितता मामले को लेकर संसद में अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विपक्षी सांसदों की ओर से संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की गैरमौजूदगी पर भी सवाल उठाए गए।
दिल्ली हाईकोर्ट ने 2020 के दंगों की साजिश के मामले में जमानत की मांग करने वाले पूर्व जेएनयू छात्र उमर खालिद की याचिका पर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है। मामले में अगली सुनवाई के लिए 27 अगस्त की तारीख तय की गई है।
राज्यसभा में शुक्रवार लगातार जबरदस्त नारेबाजी होती रही। विपक्षी सांसद अपनी सीटों से उठकर सभापति के आसन के समीप आ गए और नियम 267 के तहत चर्चा कराने की मांग पर अड़े रहे।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और नेता शहजाद पूनावाला ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर दी।
बड़ी पुरानी कहावत है, 'जहां चाह वहां राह'। यह लाइनें कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिला डिस्कस थ्रो में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाने वाली एथलीट सीमा कालीरमन पर फिट बैठती हैं।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को भारत में स्वदेशी रूप से विकसित पहली 'फ्लाइट हेरिटेज' प्राप्त सैटेलाइट बैटरी की उपलब्धि पर हैदराबाद स्थित स्पेस स्टार्टअप टेकमी2स्पेस की सराहना की। कंपनी की 'पावरबैंक-50' बैटरी अंतरिक्ष में सफल प्रदर्शन के बाद यह प्रतिष्ठित दर्जा हासिल करने वाली देश की पहली स्वदेशी सैटेलाइट बैटरी बन गई है।
अभिनेता अनुपम खेर ने फिल्म निर्देशक सूरज बड़जात्या के साथ अपनी आगामी फिल्म 'यह प्रेम मोल लिया' की शूटिंग पूरी कर ली है। शुक्रवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म के रैप अप की तस्वीरें वीडियो पोस्ट किए, जिनमें वे डायरेक्टर और फिल्म की पूरी टीम के साथ नजर आ रहे हैं।
संसद के दोनों सदनों से लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक- 2026 पारित होने के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक को लेकर सभी लोग बहुत ज्यादा गंभीर हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


