India - Page 340
एफसी रैंगडाई ने गुरुवार को इंफाल के खुमान लम्पक मेन स्टेडियम में 135वें डूरंड कप के ग्रुप डी मैच में पिछले साल की क्वार्टर फाइनलिस्ट, इंडियन नेवी फुटबॉल टीम पर 1-0 से शानदार जीत के साथ डूरंड कप के अपने डेब्यू मैच को यादगार बना दिया। सबस्टिट्यूट खिलाड़ी के तौर पर आए खैदेम अमरजीत सिंह ने 58वें मिनट में गोल कर अपनी मणिपुरी टीम को जीत दिलाई।
देवराजीवनहल्ली पुलिस ने 29 जुलाई को तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इन पर आरोप है कि इन्होंने डीजे हल्ली में वोटर लिस्ट के 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (एसआईआर) के दौरान एक सरकारी अधिकारी पर हमला किया और उन्हें चुनाव से जुड़े काम करने से रोका।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक युवती के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के थाना एक्सप्रेसवे में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है।
नोएडा में साइबर अपराधियों ने सेवानिवृत्त वायु सैनिक को शेयर मार्केट में निवेश पर तीन गुना मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 2 करोड़ 23 लाख रुपये की बड़ी ठगी को अंजाम दिया है। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भारत को वैश्विक टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (टीएमजेड) मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना के लिए केंद्रीय संचार मंत्रालय और मध्य प्रदेश सरकार के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के बीच नई दिल्ली के विज्ञान भवन में एक महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने गुरुवार को देश को वैश्विक स्तर पर पसंदीदा पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने के लिए देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह रणनीतिक साझेदारी गैर-विशिष्ट और गैर-वित्तीय आधार पर की गई है।
क्या भाग्य पहले से लिखा होता है या हमारे कर्म उसे बदल सकते हैं? इस लेख में जानिए कर्म के सिद्धांत का वास्तविक अर्थ, जीवन में अच्छे कर्मों का महत्व और एक प्रेरणादायक कहानी, जो आपके सोचने का नजरिया बदल सकती है।
आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में मन की शांति सबसे बड़ी आवश्यकता बन गई है। जानिए कैसे अध्यात्म, आत्मचिंतन और सकारात्मक सोच के माध्यम से आप अपने जीवन को अधिक संतुलित, खुशहाल और अर्थपूर्ण बना सकते हैं।
कियारा आडवाणी आज बॉलीवुड की सबसे चर्चित और सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उन्होंने अपनी सादगी और अभिनय के दम पर लाखों लोगों का दिल जीता।
दिल्ली पुलिस ने 'आप' विधायक वीरेंद्र सिंह कादियान, उनके बेटे और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर एक महिला के आरोपों के आधार पर दर्ज की गई है, जिसका परिवार फूल बेचकर गुजारा करता है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


