India - Page 373
कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए उत्तराखंड प्रशासन और पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। इस वर्ष यात्रा के दौरान करीब 10 हजार पुलिस और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।
पश्चिम बंगाल पंचायत (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2026, शनिवार को विधानसभा में भारी बहुमत से पारित हो गया। इसके पक्ष में 169 वोट पड़े और विपक्ष में केवल 13 वोट पड़े।
जम्मू-कश्मीर के राजौरी, पुंछ और रियासी जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन के कारण बाधित सड़क संपर्क को बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) ने युद्धस्तर पर अभियान चलाकर बहाल कर दिया है। बीआरओ ने 'प्रोजेक्ट संपर्क' के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रमुख मार्गों से मलबा हटाया और सुरक्षा बलों के साथ-साथ आम नागरिकों की आवाजाही फिर से सुचारु कर दी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उत्तर प्रदेश में राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी (सपा), आजाद समाज पार्टी और अन्य विपक्षी नेताओं ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरा, जबकि कुछ नेताओं ने इसे छात्रों के आंदोलन की सफलता बताया।
पश्चिम बंगाल विधानसभा भविष्य में एक नई जगह पर शिफ्ट होगी। इसके लिए कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके में स्थित न्यू टाउन को नई विधानसभा बिल्डिंग के लिए चुना गया है।
केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रतिनिधिमंडल के बीच शनिवार को नई दिल्ली में तीसरे दौर की वार्ता हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा की।
डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने देशभर में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए कई ऑपरेशन्स में 27 किलोग्राम से ज्यादा विदेशी मूल का तस्करी का सोना जब्त किया है और 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।।
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में नदी में नहाने गए तीन किशोरों की डूबने से मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद एक अन्य किशोर किसी तरह तैरकर बाहर निकलने में सफल रहा।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी को शनिवार को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री मोदी को भेज दिया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


