India - Page 376
भारत की अनाहत सिंह इतिहास रचने से बस एक जीत दूर हैं। मिस्र की बारब सामेह को चार गेम में हराकर वह पिछले 21 साल में वर्ल्ड स्क्वैश जूनियर चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।
'बिहार बंद' के दौरान राजधानी पटना में पथराव के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया है। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने कथित रूप से पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके थे।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष (एलओपी) राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो संदेश पर बड़ा बयान दिया है। छात्रों के सुझावों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणी का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सुझावों से कोई लेना देना नहीं है, बल्कि मांग है कि धर्मेंद्र प्रधान को हटाया जाना चाहिए।
उत्तर प्रदेश की 69,000 शिक्षक भर्ती में नियुक्ति की मांग को लेकर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने शनिवार को बसपा प्रमुख मायावती के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। 'बहन जी बाहर निकलो' के नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने मामले में हस्तक्षेप की मांग की।
यूपी की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में पिछले महीने भीषण अग्निकांड में 15 लोगों की मौत का कारण बनी चार मंजिला इमारत का शनिवार को ध्वस्तीकरण शुरू कर दिया गया। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने भारी पुलिस बल और मशीनरी की मौजूदगी में कार्रवाई शुरू की।
पंजाब में स्वास्थ्य सुविधाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में भगवंत मान सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। शनिवार से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 100 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू किए जा रहे हैं।
आज की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जीवनशैली में शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक शांति बनाए रखना भी एक बड़ी चुनौती बन गया है। ऐसे में कर्णपीड़ासन को एक महत्वपूर्ण योगासन माना जाता है।
अधिक मुनाफे का लालच देकर निवेशकों से करोड़ों रुपये की कथित ठगी करने वाले एपीएस वेल्थ वेंचर्स एलएलपी के मुख्य आरोपी अविनाश अर्जुन राठौड़ को पुणे पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने अंतरराष्ट्रीय कानूनी प्रक्रिया के बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत प्रत्यर्पित कर गिरफ्तार कर लिया है।।
दिल्ली पुलिस ने 20 जुलाई की झड़पों के मामले में दर्ज एफआईआर में हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराएं जोड़ी हैं। पुलिस सूत्रों ने दावा किया कि कुछ लोगों ने भीड़ को बैरिकेड तोड़कर संसद की ओर बढ़ने के लिए उकसाया था।
महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पेपर लीक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे इस मामले के मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता को महाराष्ट्र पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


