India - Page 412
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में नेशनल हाईवे पर शनिवार को एक बस और कार के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए ।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार (20 जुलाई) को बाराबंकी जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह जिले को 542 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 82 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।
मध्य प्रदेश के गुना में रविवार को एक तेज रफ्तार कार की मोटरसाइकिल से टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई।।
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने उपभोक्ताओं की मंजूरी के बिना बिल में सर्विस चार्ज जोड़ने और अनुचित व्यापारिक तरीके अपनाने के आरोप में देशभर के 41 रेस्तरां के खिलाफ स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू की है।
जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर रविवार शाम मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया। वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, सोनम वांगचुक को जरूरी मेडिकल देखभाल दी जा रही है और उनके स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण पैरामीटर फिलहाल स्थिर हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को नीट-यूजी 2026 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 2 हासिल करने वाले पांशुल बंसल से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी।
उत्तराखंड प्रशासन ने ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत केदारनाथ धाम में निगरानी और सतर्कता बढ़ा दी है। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
दिल्ली हाईकोर्ट ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से निजी अस्पताल मेदांता स्थानांतरित किए जाने की मांग पर फिलहाल राहत देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि मौजूदा परिस्थितियों में वांगचुक का इलाज सरकारी अस्पताल सफदरजंग में ही जारी रहेगा।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में असम के लोगों के लिए जल्द ही सात समर्पित सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इनका उद्देश्य दिल्ली आने वाले छात्रों, मरीजों, सरकारी अधिकारियों, नौकरी तलाशने वालों और अन्य आगंतुकों को बेहतर आवास एवं सामुदायिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
दिल्ली के उपराज्यपाल टीएस संधू के नेतृत्व में डीडीए ने कुछ ही दिनों में 6.62 लाख से अधिक पौधे लगाए हैं। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि चल रहे मेगा वृक्षारोपण अभियान के तहत डीडीए ने 23 लाख पौधों के लक्ष्य का लगभग 30 प्रतिशत हासिल कर लिया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


