India - Page 419
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि भारत नवाचार और कारोबार के लिए दुनिया के सबसे पसंदीदा देशों में शामिल हो गया है। उन्होंने युवा उद्यमियों से उभरते अवसरों का लाभ उठाकर भारत से ही वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी कारोबार खड़ा करने का आह्वान किया।
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा शनिवार को राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में की गई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और मलयालम सिनेमा के दिग्गज ममूटी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आयोजन स्कॉटलैंड के खुबसूरत शहर ग्लासगो में 23 जुलाई से 2 अगस्त तक होना है। 1930 में शुरु हुए कॉमनवेल्थ गेम्स का यह 23वां संस्करण है।
बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा (85) का शनिवार को निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में गंभीर दिक्कतों के कारण अस्पताल में इलाज करा रही थीं।
गुजरात के अहमदाबाद के वस्त्राल इलाके में शनिवार को पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट और आग की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। दोनों नेताओं ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए मृतकों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है।
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने शनिवार को जलवायु कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि वांगचुक ने केवल संवाद की मांग की थी, लेकिन उनकी अपील को कई सप्ताह तक नजरअंदाज किया गया।
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ने शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे जलवायु कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक की स्वास्थ्य स्थिति पर नया मेडिकल बुलेटिन जारी किया। अस्पताल के अनुसार, वांगचुक में डिहाइड्रेशन (निर्जलीकरण), कॉम्पेन्सेटेड एसिडोसिस, सीरम पोटैशियम का स्तर कम होने और यूरिन में कीटोन का स्तर बढ़ने के संकेत मिले हैं।
सोशल एक्टिविस्ट और शिक्षाविद सोनम वांगचुक को प्रदर्शन स्थल से हटाए जाने के बाद शनिवार को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने समर्थकों को संबोधित किया। इस दौरान अभिजीत दीपके पर एक महिला ने स्याही जैसा तरल पदार्थ फेंका।
अर्जेंटीना की टीम रविवार देर रात (भारतीय समय के अनुसार) स्पेन के खिलाफ खिताबी मैच में भिड़ेगी। भारत में भी इस मुकाबले को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता बना हुआ है।
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी मिलने के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच अलर्ट हो गई है। क्राइम ब्रांच ने आमिर खान की टीम से बातचीत की।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


