India - Page 417
-
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारत की अर्थव्यवस्था की मजबूत विकास दर को केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों और स्थिर नेतृत्व का परिणाम बताया।
-
चंडीगढ़ में पंजाब के सैकड़ों किसानों ने मंगलवार को शहर में घुसने के मुख्य रास्तों में से एक को ब्लॉक कर दिया। वे अपनी मांगों को लेकर एक हफ्ते तक चलने वाला विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसमें डॉ. स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट के अनुसार सभी फसलों के लिए गारंटीकृत न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की मांग शामिल है।
-
मणिपुर के 9 नागा विधायकों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अपील की है कि वे राज्य में हाल की घटनाओं और छह नागा नागरिकों की कथित हत्या और उनके शवों को क्षत-विक्षत करने के मामले में कुकी-जो नेताओं के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करें।
-
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में अवैध पटाखा निर्माण और भंडारण के दौरान हुए भीषण विस्फोट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हादसे में 11 लोगों की मौत और पांच के गंभीर रूप से घायल होने के बाद जहां पिपरी थाने के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक समेत सात पुलिसकर्मियों को लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है, वहीं पुलिस ने मंगलवार तड़के मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी और फैक्ट्री संचालक नौशाद को गिरफ्तार कर लिया।
-
कर्नाटक में धारवाड़ तालुक के वेंकटपुर गांव के पास मंगलवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग 4 पर एक कार पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
-
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के पीड़ितों के पार्थिव अवशेषों को लेकर काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने नया अपडेट जारी किया है। दूतावास ने बताया कि यह 29 अगस्त की प्रेस विज्ञप्ति का अगला अपडेट है।
-
आयकर विभाग ने मंगलवार को कहा कि असेसमेंट ईयर (आकलन वर्ष) 2026-27 के लिए अब तक 7.8 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए जा चुके हैं।
-
बिहार की सियासत में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के तीन विधायकों से जुड़े गंभीर आरोपों ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। बिहार सरकार में मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में युवती के साथ कथित अभद्र व्यवहार और मामले को दबाने के लिए कथित लेन-देन के आरोपों के बाद पार्टी प्रमुख चिराग पासवान ने निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है।
-
अभिनेत्री कटरीना कैफ पिछली पब्लिक अपीयरेंस के बाद ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं, जिसके बाद अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय अब उनके सपोर्ट में सामने आई हैं। उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए कहा कि इस तरह की मानसिकता वाले कितने बेतुके होते हैं।
-
स्वास्थ्य का वास्तविक अर्थ केवल बीमारियों का इलाज करना नहीं बल्कि शरीर को स्वाभाविक रूप से स्वस्थ और मजबूत बनाए रखना है। गुर्दे हमारे शरीर का प्राकृतिक फिल्टरिंग सिस्टम है, जो शरीर की सफाई में काम करता है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.