India - Page 415
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कारतूस निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान 500 से अधिक निर्मित और अर्धनिर्मित कारतूस, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री तथा कारतूस बनाने में प्रयुक्त मशीनें और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं।
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण जनजवीन प्रभावित हुआ है। इसी कड़ी में पुंछ जिले में शनिवार देर रात से रविवार सुबह तड़के तक हुई भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ आने से चार लोगों की मौत की सूचना है।
भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला कारोबारी हफ्ता काफी अहम होने वाला है। घरेलू आर्थिक आंकड़े जैसे पीएमआई, अमेरिका-ईरान तनाव और वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के नतीजे बाजार की चाल निर्धारित करेंगे।
महाराष्ट्र में 167वें आयकर दिवस को लेकर आयकर विभाग, मुंबई की ओर से रविवार को 'वॉकथॉन 2026' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य, फिटनेस और आयकर विभाग के प्रति जागरूकता का संदेश देना था।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राजौरी में रात भर हुई भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ पर गहरा दुख जताया है। इस बाढ़ से बस स्टैंड समेत सार्वजनिक और निजी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है और शहर एवं आसपास के इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के आमतला में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी के पांच मंजिला पार्टी कार्यालय को गिराने की कार्रवाई रविवार को भी जारी रही। शनिवार दोपहर शुरू हुई यह कार्रवाई दूसरे दिन भी प्रशासन की निगरानी में चलती रही।
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जिले में एक कार की लॉरी से टक्कर के बाद कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना कोलकाता-चेन्नई नेशनल हाईवे पर पेंडुरथी और आनंदपुरम के बीच गांडीगुंडम के पास हुई।
संसद के मानसून सत्र से पहले बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में विपक्षी दलों ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया कि बैठक में पार्टी के कथित बागी सांसदों को आमंत्रित किए जाने के विरोध में विपक्षी दलों ने वॉकआउट किया।
अगर आप भी पहली बार इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने जा रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 (आकलन वर्ष 2026-27) के लिए आईटीआर-1 (सहज), आईटीआर-2, आईटीआर-3, आईटीआर-4 (सुगम), आईटीआर-5 और आईटीआर-7 के ऑनलाइन फॉर्म और एक्सेल यूटिलिटी उपलब्ध करा दी है।
जम्मू-कश्मीर में बारिश की चेतावनी के कारण बालटाल रूट से अमरनाथ यात्रा को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। तीर्थयात्रियों से कहा गया है कि वे अगले आदेश तक बालटाल बेस कैंप और आस-पास के लंगरों में ही रुकें।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


