India - Page 416
-
विमेंस दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में मंगलवार को नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के खिलाफ 2 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। अब दोनों टीमें फाइनल मैच में बुधवार को फिर से आमने-सामने होंगी।
-
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज के लिए मंगलवार को 15-सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया। श्रेयस अय्यर टीम की कमान संभालेंगे, जबकि तिलक वर्मा को उप-कप्तानी सौंपी गई है।
-
दिल्ली पुलिस ने मालवीय नगर होटल अग्निकांड के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इस घटना में 21 लोगों की मौत हो गई थी।
-
चेन्नई की सीबीआई कोर्ट ने बैंक धोखाधड़ी के मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने 31 अगस्त को एक प्राइवेट फर्म मेसर्स जैलानी स्टील ट्रेडर्स समेत 7 लोगों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है।
-
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा गोलीकांड की बरसी पर शहीद स्मारक, खटीमा में राज्य निर्माण आंदोलन में अमूल्य योगदान देने वाले आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।।
-
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026 के लिए नामांकन दाखिल करने के एक दिन बाद किशनगढ़ नगर परिषद के पूर्व पार्षद रिखब चंद रील का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके अचानक निधन से उनका परिवार, समर्थक और राजनीतिक सहयोगी सदमे में हैं।
-
सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना ने फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया। उन्होंने फराह को परिवार जैसा बताया।
-
अभिनेत्री दिव्या सेठ अपनी इकलौती बेटी मिहिका के निधन के बाद अब जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं। मंगलवार को अभिनेत्री ने बेटी को याद कर एक खास नोट शेयर कर बताया कि वे अब जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं।
-
त्योहारी सीजन में केंद्र सरकार ने जमाखोरी रोकने और बाजार में पर्याप्त मात्रा में चीनी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को व्यापारियों के लिए चीनी के स्टॉक की लिमिट को 4,000 क्विंटल से घटाकर 2,000 क्विंटल कर दिया। यह नई सीमा 15 सितंबर से 30 नवंबर तक के लिए लागू रहेगी।
-
पहलवान विनेश फोगाट की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) से जवाब मांगा है। याचिका में फोगाट ने अपने खिलाफ जारी 'शो-कॉज नोटिस' और अनुशासनात्मक कार्रवाई को चुनौती दी।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.