India - Page 431
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन के जन्मदिन पर केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला। सुबह 9:16 पर सेंसेक्स 367 अंक या 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,554 और निफ्टी 90 अंक या 0.38 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,163 पर था।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के विजेता खिलाड़ियों को इस बार एक खास सम्मान मिलेगा। विश्व कप के इतिहास में पहली बार चैंपियन बनने वाली टीम के खिलाड़ियों और स्टाफ को ट्रॉफी और गोल्ड मेडल के साथ-साथ चैंपियनशिप रिंग भी दी जाएगी।
ट्रंप प्रशासन ने अपनी आव्रजन नीति को और सख्त करते हुए उन विदेशी नागरिकों के खिलाफ नई वीजा प्रतिबंध नीति की घोषणा की है, जिन पर प्रशासन द्वारा वामपंथी आतंकवादी संगठनों या उनसे जुड़े समूहों का समर्थन करने का आरोप है।।
यूएस सेंट्रल कमांड (सीईएनटीसीओएम) ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ नौसैनिक नाकेबंदी को तोड़ने की कोशिश कर रहे तीन कमर्शियल जहाजों को रोक लिया।।
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में फाटा और बड़ासू के बीच तरसाली के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। देर रात एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
उत्तर प्रदेश के झांसी में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चोरी के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी का सामान और हथियार बरामद किए गए।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने गुरुवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा में 715 अंक के साथ पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल संयुक्त रूप से देश में शीर्ष स्थान पर रहे।
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। जंतर-मंतर पर आयोजित 'कॉकरोच जनता पार्टी' के आंदोलन के मंच से उन्होंने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को सुधारने की जरूरत है, क्योंकि लगातार हो रहे पेपर लीक से युवाओं का भरोसा कमजोर पड़ रहा है।
छत्तीसगढ़ में गुरुवार को दुर्ग-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर हुई एक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। मरने वालों में दो बहनें और दो छोटे बच्चे शामिल थे।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


