India - Page 451
मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। इस कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स 344 अंक यानी 0.44 प्रतिशत लुढ़ककर 77,272 के स्तर पर आ गया, वहीं निफ्टी भी 143 अंक या 0.59 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,068 के स्तर पर देखा गया।
टाइप-2 डायबिटीज की चपेट में आने का जोखिम सिर्फ शरीर के बढ़े हुए वजन या मोटापे तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें मांसपेशियों की सेहत भी एक बेहद अहम भूमिका निभाती है। ऑस्ट्रेलिया की कर्टिन यूनिवर्सिटी की अगुवाई में हुए एक नए शोध से यह सामने आया है कि जिन लोगों में शरीर की अतिरिक्त चर्बी के साथ-साथ मांसपेशियां कमजोर होती हैं, उनमें इस बीमारी का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के निवासियों के लिए यह सप्ताह मौसम के लिहाज से राहत भरा साबित हो सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के नए पूर्वानुमान के मुताबिक, 14 जुलाई से 19 जुलाई तक पूरे सप्ताह आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।
वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास हुए नाव हादसे में जान गंवाने वाले 15 भारतीय नागरिकों के पार्थिव शरीर को लेकर विमान सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पहुंच गया।
भारत सरकार के वित्त मंत्रालय, व्यय विभाग द्वारा 'वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना के अंतर्गत उत्तराखंड राज्य को 451.63 करोड़ (45,163 लाख रुपए) की प्रथम किस्त विशेष सहायता (ऋण) के रूप में स्वीकृत की गई है।
अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फैजाबाद के वकील अब मोर्चा खोलने की तैयारी में हैं। फैजाबाद बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल थाना राम जन्मभूमि पहुंचा और अपनी शिकायत पर दर्ज एफआईआर की जानकारी मांगी।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार सतीश पटेल ने सोमवार को मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें एक अनुभवी संगठन प्रमुख के रूप में पेश किया।
बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (बीएफएसआई) सेक्टर की साइबर सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सरकार और निजी क्षेत्र की साझेदारी के तहत 'डिजिटल थ्रेट रिपोर्ट 2025-26: फ्रॉम फ्रंटलाइन इंटेलिजेंस टू कलेक्टिव फोरसाइट' जारी की गई।
केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने सोमवार को घोषणा की कि भारत के 104 हवाई अड्डे अब 100 प्रतिशत नवीकरणीय (रिन्यूएबल) ऊर्जा से संचालित हो रहे हैं। यह उपलब्धि देश में विमानन अवसंरचना (एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर) को अधिक टिकाऊ और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
वर्ष 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने सोमवार को बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने इस मामले में पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत पांच आरोपियों को दोषी करार दिया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


