India - Page 479
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेलबर्न में भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। पीएम मोदी को देखकर लोग उत्साहित नजर आए और पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
किसी भी ड्रामा, फिल्म या सीरियल की सफलता में एक दमदार खलनायक का किरदार अहम भूमिका निभाता है, जो कहानी में रोमांच लाने के साथ दर्शकों को बांधे रखता है। भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में कई ऐसे विलेन रहे हैं, जिन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से धारावाहिकों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल का नर्मदा जल विवाद में दखल देने के लिए आभार व्यक्त किया। यह विवाद दशकों पुराना था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंच गए हैं। अपने दौरे की शुरुआत पर उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती देगी।
राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने श्रीराम मंदिर चंदा चोरी विवाद में कांग्रेस नेताओं द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जो कल तक श्रीराम को काल्पनिक कहते थे, जो चाहते नहीं थे कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो, वे अब कैसे सवाल पूछ सकते हैं।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने फंड के दुरुपयोग मामले में कार्रवाई करते हुए डाक विभाग के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया। केंद्रीय जांच एजेंसी ने यह कार्रवाई बेंगलुरु के मैसूर के सारागुर पोस्ट ऑफिस के दो कर्मचारियों के खिलाफ की है, जिनमें एक पोस्टल असिस्टेंट और एक पोस्ट मैन हैं।
फीफा विश्व कप 2026 का रोमांच धीरे-धीरे अपने आखिरी सफर की ओर बढ़ रहा है। 48 टीमों के साथ शुरू हुए टूर्नामेंट में कुल 104 मैच खेले जाने थे।
दिल्ली सरकार ने जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी (जीपीए) के माध्यम से संपत्तियों के हस्तांतरण में कथित रूप से हो रही स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर सख्त रुख अपनाते हुए नई व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। सीएम रेखा गुप्ता के निर्देश पर सभी सब-रजिस्ट्रारों को जीपीए से जुड़े दस्तावेजों की विस्तृत जांच करने और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
बुधवार को कंगना ने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन पर एक लंबा नोट साझा किया, जिसमें उन्होंने युवाओं को सलाह दी।
अदाणी एनर्जी को हाल ही में केन्या में 117 अरब केन्याई शिलिंग (केईएस) की बिजली ट्रांसमिशन परियोजना को दी गई मंजूरी अफ्रीकी देश की आर्थिक कूटनीति में बदलाव को दर्शाती है, जिसमें भारत एक अहम साझेदार के रूप में उभर रहा है और एशिया के सबसे महत्वाकांक्षी वैश्विक निवेशकों में शामिल अदाणी ग्रुप के साथ संबंधों को और मजबूत कर रहा है। यह बात इंडिया नैरेटिव में प्रकाशित एक लेख में कही गई है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


