India - Page 486
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में जुटी अयोध्या पुलिस को तीन आरोपियों की रिमांड मिली है। अदालत ने इस मामले में तीन आरोपियों को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने मंगलवार को बताया कि अनक्कमपोयिल–कल्लाडी सुरंग सड़क परियोजना के वायनाड छोर पर हुए भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत हो गई, सात लोग घायल हो गए और सात अन्य लापता हैं। उन्होंने इस घटना को "बेहद दुर्भाग्यपूर्ण त्रासदी" बताया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित समारोह में डूरंड कप टूर्नामेंट 2026 की ट्रॉफियों का अनावरण किया और उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने डूरंड कप से जुड़े सभी पूर्व एवं वर्तमान अधिकारियों और खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि इस टूर्नामेंट ने अनेक प्रतिभावान फुटबॉल को मंच प्रदान किया है।
जानी-मानी अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने अभिनेत्री हेमा मालिनी को भावुक अंदाज में सम्मान देते हुए भारतीय सिनेमा में उनके शानदार योगदान की सराहना की है।
मध्य प्रदेश के मैहर जिले में रविवार- सोमवार की दरमियानी रात को एक बड़ा हादसा हो गया। आगे चल रहे ट्रक के पीछे से कार घुस गई और कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई है। यह सभी लोग जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दिल्ली में मिशन 70 लाख पौधारोपण का शुभारंभ किया। इस मौके पर कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया गया।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के फंड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में फुटबॉल मैच से जुड़े एक पुराने झगड़े के कारण 10वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
जयपुर के श्याम नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि हादसे में उनके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, अजमेर रोड बाईपास पर एक अनियंत्रित ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े इस परिवार को रौंद दिया।
झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में राजनगर-चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच-220) पर मंगलवार तड़के हाइवा और ट्रेलर की आमने-सामने की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


