India - Page 505
नोएडा के थाना सेक्टर-24 पुलिस ने ऑनलाइन फ्रेंडशिप क्लब की आड़ में लोगों को अपने जाल में फंसाकर लूटपाट करने वाले एक शातिर गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंग के दो पुरुष आरोपियों और तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया है।
हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री विद्या बालन ने बताया कि जब वह टीवी शो 'हम पांच' का हिस्सा थी तो उनकी मां का क्या रिएक्शन था। विद्या बालन हाल ही में 'द अनुपम खेर शो : कुछ भी हो सकता है' में शामिल हुईं।
नोएडा के थाना सेक्टर-20 पुलिस ने घरों में चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई स्टील की टोटियां, विभिन्न मामलों से संबंधित 20,570 रुपये नकद, चोरी में प्रयुक्त औजार, एक चोरी की मोटरसाइकिल तथा दो अवैध चाकू बरामद किए हैं।
अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के इस्तीफे को लेकर जारी विवाद के बीच शनिवार को संत समाज उनके समर्थन में उतर आया। संतों ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से अपील की कि वह चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार न करे।
ब्लैक मनी एक्ट से जुड़े कथित धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले में कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दाखिल सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर शनिवार को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले की अगली सुनवाई अब 25 जुलाई को होगी।
पश्चिम बंगाल पुलिस ने ऑपरेशन में ड्रोन का इस्तेमाल कर मानव तस्करी की कोशिश को नाकाम किया है। अधिकारियों ने बताया कि इस ऑपरेशन में उत्तर दिनाजपुर जिले से 17 नाबालिग लड़कियों को बचाया गया और चार संदिग्ध मानव तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
महाराष्ट्र के जालना जिले में एक स्कूल के वार्षिक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया। शनिवार को सामने आए इस वीडियो में स्कूल के छात्र हाथों में नकली तलवारें लेकर एक विवादित गाने पर प्रस्तुति देते नजर आ रहे हैं।
मध्य प्रदेश के मैहर जिले में एक बैल को बचाने के लिए एक के बाद एक करके एक बंद पड़े कुएं में उतरे तीन ग्रामीणों की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
ऋषिकेश में सेवा, सुशासन और समर्पण विषय पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का नाम 'हर घर में, हर व्यक्ति के लिए जन सरकार' रखा गया था।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य तय करने का आह्वान किया है। उन्होंने उद्योग को भरोसा दिलाया कि सरकार खिलौनों पर लागू अनिवार्य क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर (क्यूसीओ) को वापस नहीं लेगी और घरेलू उद्योग को सस्ते विदेशी आयात (डंपिंग) से भी पूरी सुरक्षा प्रदान करेगी।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


