India - Page 506
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य तय करने का आह्वान किया है। उन्होंने उद्योग को भरोसा दिलाया कि सरकार खिलौनों पर लागू अनिवार्य क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर (क्यूसीओ) को वापस नहीं लेगी और घरेलू उद्योग को सस्ते विदेशी आयात (डंपिंग) से भी पूरी सुरक्षा प्रदान करेगी।
भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और निवेशकों के लिए सुरक्षित, पारदर्शी तथा भरोसेमंद निवेश माहौल तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए सोशल मीडिया पर कहा कि 'सुरंगजीवियों' को आखिरकार बाहर आना पड़ा है और आरोप लगाया कि असली दोषियों को बचाने तथा जनाक्रोश से बचने के लिए दूसरों को आगे किया जा रहा है।
राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के इस्तीफे को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अयोध्या के संत समाज ने खुलकर उनके समर्थन में मोर्चा संभाल लिया है। संतों ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार न करने की अपील की।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने महाराष्ट्र के कई जिलों में 7 जुलाई तक बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि कई इलाकों में सप्ताहांत के दौरान 200 मिमी से 250 मिमी तक भारी बारिश हो सकती है।
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 इंटरनेशल मुकाबले शनिवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। पहले टी20 के बारिश से रद्द होने के बाद दूसरे मुकाबले पर भी बारिश का साया मंडर रहा है।
कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट और वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में राहत मिलने की उम्मीदों के चलते भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह बढ़त दर्ज की गई।।
शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के जोधपुर पहुंचकर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने जोधपुर में संशोधित 'उड़ान' योजना का भी शुभारंभ किया।
अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहा है। इस खास अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो के साथ-साथ अमेरिकी सरकार और वहां की जनता को शुभकामनाएं दीं।
अगले साल प्रस्तावित उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को अपने पहले दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर लखनऊ पहुंचे।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


