India - Page 543
गाचीबोवली स्टेडियम में शनिवार को खेले गए रग्बी प्रीमियर लीग सीजन 2 के सेमीफाइनल में हैदराबाद हीरोज ने चेन्नई बुल्स को 29-24 से हराया। अब रविवार को फाइनल में इस टीम का सामना मुंबई ड्रीमर्स से होगा।
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के इस बयान के बाद कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं, कई वरिष्ठ नेताओं ने इसे पश्चिम एशिया में हुए संघर्ष के बाद भारत-अमेरिका संबंधों को फिर से मजबूत करने और दोनों देशों के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका बताया।
महाराष्ट्र के सांगली से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति को शराब पिलाकर बेहोश किया और फिर बेरहमी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। सांगली की स्थानीय अपराध अन्वेषण शाखा, यानी एलसीबी, ने हत्या की इस शातिर साजिश का पर्दाफाश किया है।
महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद द्वारा 28 जून को आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2026 के पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एसआईटी का गठन करने का आदेश दिया है। एसआईटी का नेतृत्व ठाणे के जॉइंट कमिश्नर पंजाबराव उगले करेंगे।
उत्तराखंड की चमोली पुलिस ने 1.115 किलोग्राम चरस की तस्करी के मामले में शामिल पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया है और इस नेटवर्क के आखिरी फरार आरोपी को देहरादून से गिरफ्तार किया है।।
डायरेक्टरेट जनरल ऑफ शिपिंग (डीजीएस) ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले भारतीय जहाजों पर लगी रोक हटा दी है। हालांकि, जहाजों के कप्तानों और चालक दल को पूरी तरह सतर्क रहने और तय किए गए सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
ईरान की इस्लामिक कंसल्टेटिव असेंबली के सदस्य इब्राहिम अजीजी ने कहा कि बातचीत के बीच अमेरिका का हमला बताता है कि युद्धविराम के सिद्धांतों का सम्मान नहीं करता। अजीजी ने दावा किया कि इस कदम पर अमेरिका को आखिरकार पीछे हटना पड़ेगा और पछताना भी पड़ेगा।
भारतीय निशानेबाजी जगत के लिए 28 जून काफी रोमांचक अनुभव लेकर आता रहा है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। इसकी वजह उस रोमांच के केंद्र का असमय दुनिया से चले जाना है, जिसने भारतीय निशानेबाजी को एक एथलीट और कोच के तौर पर न सिर्फ समृद्ध किया, बल्कि पूरी दुनिया में प्रतिष्ठा दिलायी।
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों में से एक मनीष कुमार यादव की बहन ने दावा किया कि उसके भाई को फंसाया जा रहा है। अयोध्या में आईएएनएस से बात करते हुए मनीष यादव की बहन ने कहा कि मेरा भाई मंदिर में एक महीने से काम कर रहा था।
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने नवंबर 2025 में दिल्ली में लाल किले के पास कार बम धमाके के मामले में तीन और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इस धमाके में 11 लोगों की मौत हो गई थी।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


