India - Page 580
एक तरफ स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच अगले चरण की समझौता बातचीत चल रही है तो दूसरी ओर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियां बंद होने का नाम नहीं ले रही हैं।
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने मेसर्स स्टोरिया फूड्स एंड बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड और श्रीमती बेक्टर्स फूड स्पेशियलिटीज लिमिटेड (इंग्लिश ओवन) पर भ्रामक विज्ञापनों और खाद्य उत्पादों के संबंध में "100 प्रतिशत" शब्द के प्रयोग से उत्पन्न अनुचित व्यापार प्रथाओं के लिए एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जानकारी उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की ओर से रविवार को दी गई।
वर्ल्ड म्यूजिक डे के मौके पर रैपर बादशाह ने संगीत को लेकर अपने दिल की बातें साझा कीं। वे इस समय सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' में जज के तौर पर नजर आ रहे हैं।
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तरकाशी जनपद में विभिन्न स्थानों पर भव्य योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष 'स्वस्थ आयु के लिए योग' थीम के तहत आयोजित कार्यक्रमों में हजारों लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
भारत ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज करते हुए एफआईएच हॉकी विमेंस नेशंस कप 2025-26 का खिताब अपने नाम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि यह जीत दूसरों को भी हॉकी खेलने के लिए प्रेरित करेगी।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन आयोजनों में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, योग प्रशिक्षकों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में पेरियापलायम के पास एक सीफूड एक्सपोर्ट प्रोसेसिंग यूनिट में रविवार को अमोनिया गैस लीक होने से कम से कम छह मजदूरों की मौत हो गई और कई अन्य अस्पताल में भर्ती हैं।
भारत ने चेक गणराज्य में आयोजित 56वें ग्रां प्री उस्ती नाद लाबेम (यूरोपियन बॉक्सिंग गोल्ड टूर्नामेंट) में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 12 मेडल अपने नाम किए, जिसमें 8 गोल्ड, 3 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।।
अच्छी सेहत के लिए नींद बेहद जरूरी है। स्वस्थ रहने के लिए रोजाना लगभग 7 से 9 घंटे की नींद लेनी चाहिए, लेकिन समस्या तब शुरू होती है जब नींद कम नहीं, बल्कि जरूरत से ज्यादा आने लगे।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की पहल से गंभीर रूप से घायल एक नीट अभ्यर्थी को रविवार को कोलकाता में आयोजित री-एग्जाम में शामिल होने का अवसर मिला। छात्रा के परिवार ने इस मानवीय पहल के लिए शिक्षा मंत्री का आभार जताया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


