India - Page 585
भारत ने शनिवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज के अंतिम मुकाबले में अफगानिस्तान को 9 विकेट से मात देकर 3-0 से क्लीन स्वीप किया है। इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा ने सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए, जिसके बाद रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 170 रन की मजबूत साझेदारी की।
आमिर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म "सितारे जमीन पर" की रिलीज को एक साल पूरा हो गया। शनिवार को फिल्म के डायरेक्टर आर. एस. प्रसन्ना ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' यानी आमिर खान की जमकर तारीफ की।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हीरा ग्रुप ऑफ कंपनीज से जुड़े बहुचर्चित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 159 करोड़ रुपए मूल्य की 23 अटैच की गई अचल संपत्तियों की नीलामी सफलतापूर्वक पूरी कर ली है।
अफगानिस्तान ने भारत को वनडे सीरीज के तीसरे मैच में जीत के लिए सिर्फ 219 रन का टारगेट दिया है। इस मैच में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने 5 विकेट अपने नाम किए।
ओडिशा सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लिया और 47,600 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी मौजूद रहीं।
दिल्ली सरकार की ओर से आयोजित तीन दिवसीय (18 से 20 जून) जन कल्याण शिविरों के दूसरे दिन दिल्लीवासियों का उत्साह और अधिक बढ़ गया है। शिविर के दूसरे दिन विभिन्न केंद्रों पर रिकॉर्ड 28,107 नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और विभिन्न सरकारी योजनाओं व सेवाओं का सीधा लाभ उठाया।
दक्षिणी दिल्ली के बदरपुर विधानसभा क्षेत्र के मीठापुर इलाके से दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है। जहां शराब और ड्रग्स के नशे में धुत एक पिता ने अपने ही दो साल के मासूम बच्चे को बुरी तरह पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर एक व्यक्ति के हथियार के साथ पकड़े जाने की घटना के बाद पश्चिम बंगाल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।।
नोएडा में अप्रैल माह में हुई श्रमिक हिंसा के मामले में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अपनी जांच पूरी कर ली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी ने करीब डेढ़ हजार पन्नों की विस्तृत चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी है।
युवा मामले और खेल मंत्रालय ने भारत में 'फॉर्मूला 1' को फिर से शुरू करने और मोटरस्पोर्ट्स इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। इसके लिए एक खास टास्क फोर्स बनाई जाएगी, जिसका काम देश में इस खेल के लंबे समय के विकास के लिए रोडमैप तैयार करना होगा।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


