India - Page 584
-
मिजोरम में सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस की आड़ में की जा रही करोड़ों रुपये की ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़ किया है। असम राइफल्स और राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की संयुक्त टीम ने करीब 15 किलोग्राम मेथामफेटामाइन टैबलेट बरामद की हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में अनुमानित कीमत 45 करोड़ रुपये बताई गई है।
-
झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ 14 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच शुक्रवार शाम को राज्य सरकार और छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडडल के बीच पहली औपचारिक वार्ता हुई।।
-
देश की सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने शुक्रवार को ई20 पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर उठी चिंताओं को खारिज करते हुए कहा कि देश भर में की गई व्यापक जांच में ईंधन में नमी या क्लोराइड सम्मिश्रण का कोई प्रमाण नहीं मिला है। कंपनियों ने स्पष्ट किया कि इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (ईबीएमएस) यानी ई20 की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के भीतर है और उपभोक्ताओं को चिंता करने की जरूरत नहीं है।
-
यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लगाए जाने को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि आम उपभोक्ताओं के लिए यूपीआई पूरी तरह मुफ्त बना रहेगा। साथ ही छोटे कारोबारियों को भी यूपीआई भुगतान स्वीकार करने पर किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।
-
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में एक दुखद घटना सामने आई है, जिसमें अरेराज सब-डिविजन के गोविंदगंज पुलिस स्टेशन इलाके में एक महिला और उसके चार बच्चे तालाब में डूब गए। इनमें से चार के शव बरामद हुए हैं, जबकि एक की तलाश जारी है।
-
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत और मिस्र ने दोतरफा निवेश बढ़ाने, आर्थिक सहयोग को मजबूत करने और डिजिटल माध्यम से प्रदान की जाने वाली सेवाओं के व्यापार को आसान बनाने के उपायों पर चर्चा की है।।
-
उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनकल्याण, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, श्रमिक कल्याण, शिक्षा, न्यायिक आधारभूत संरचना, खेल, पर्यटन, पेयजल तथा औद्योगिक विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन निर्णयों की जानकारी महानिदेशक सूचना एवं अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान मीडिया को दी।
-
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 31 जुलाई को समाप्त सप्ताह के लिए भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (फॉरेक्स रिजर्व) 10.512 अरब डॉलर बढ़कर 692.866 अरब डॉलर हो गया। यह जनवरी के अंत के बाद सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़ोतरी है और फरवरी 2026 में बने 728.5 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गया है।
-
राजस्थान के कई हिस्सों में लगातार हो रही मानसूनी बारिश ने शुक्रवार को जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कई शहरों और कस्बों में जलभराव, घरों और बाजारों में पानी घुसने तथा तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
-
उत्तराखंड के पौड़ी जनपद में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.