India - Page 597
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिदिन की तरह गुरुवार को भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा किया है। प्रधानमंत्री ने संस्कृत के श्लोक के माध्यम से लोगों से मातृभूमि की सेवा करने की अपील की है।
-
दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 11वें मुकाबले में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 6 विकेट से हराया। सुजल सिंह की अर्धशतकीय पारी पर नॉर्थ दिल्ली के कप्तान सार्थक रंजन की तूफानी पारी भारी पड़ी।
-
बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित पूर्वोत्तर राज्यों का दौरा कर रहे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश जाएंगे। यह उनके तीन दिवसीय दौरे का आखिरी चरण है।
-
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। यह 2007 में आई कल्ट फिल्म'आवारापन' का सीक्वल है।
-
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने करोड़ रुपए के सोने और चांदी की लूट की घटना का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई के दौरान लगभग 1 करोड़ 30 लाख रुपए का सोना और चांदी बरामद हुआ।
-
पूर्व विदेश मंत्री और पद्म विभूषण सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। इसके साथ सुषमा स्वराज के किए गए कार्यों को याद किया है।
-
नई दिल्ली में बुधवार को पिछले दो वर्षों से भारत में निर्वासन का जीवन बिता रहीं बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना ने नई दिल्ली स्थित फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब में ऑडियो लिंक के जरिए आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में देश लौटने की इच्छा जताई थी। इसके कुछ ही घंटों बाद बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अवामी लीग के पूर्व सांसद शाकिब अल हसन के पैतृक आवास पर बुधवार रात पेट्रोल बम से हमला किया गया।
-
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लगातार बारिश के दौरान लगभग 100 साल पुराना जर्जर मकान ढहने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। इस घटना में परिवार का एक सदस्य जिंदा बचा है, जिसके इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
-
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भगवत गुरुवार को दुनिया के सबसे बड़े युवा नेतृत्व वाले सम्मेलनों में से एक में भाग लेंगे, जहां वे नेतृत्व, राष्ट्र निर्माण और विश्व को एकजुट करने में भारत की भूमिका पर जेन जी और जेन अल्फा से बातचीत करेंगे।।
-
पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में बुधवार को तेज आंधी-तूफान के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.