India - Page 596
रग्बी प्रीमियर लीग के सीजन 2 के तीसरे दिन पुरुषों के वर्ग में एक रोमांचक मुकाबले खेला गया, जिसमें बेंगलुरु ब्रेवहार्ट्स ने दिल्ली रेड्ज को 38-28 से शिकस्त देकर जबरदस्त वापसी की। वहीं, महिलाओं के मुकाबले में चेन्नई बुल्स और दिल्ली रेड्ज के बीच मैच 26-26 से ड्रॉ रहा।
ट्राईसिटी क्षेत्र में चलाए गए इस विशेष ऑपरेशन के दौरान पंजाब के खरड़ में सक्रिय एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया गया, जिसके अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।
भोपाल एम्स 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएगा। इस मौके पर 'हेल्दी एजिंग के लिए योग' थीम पर एक खास प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा।
रांची के निवारणपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के झारखंड प्रांतीय कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमले के मामले की जांच अब झारखंड एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) करेगी। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आईएएस अधिकारी राम कुमार सिंह को पंचकूला नगर निगम फंड घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया है। वे उस समय पंचकूला नगर निगम (एमसी) के कमिश्नर थे।
महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम की शुरुआत बेहतरीन रही है। भारतीय टीम ने अपने 2 शुरुआती मैचों में पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ जीत हासिल की है।
लोकप्रिय सीरीज 'मिर्जापुर' के मुन्ना त्रिपाठी का किरदार निभाने वाले अभिनेता दिव्येंदु शर्मा की फैन फॉलोइंग बेहद जबरदस्त है। उन्होंने मेहनत और प्रतिभा के दम पर अलग पहचान बनाई है।
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में इस वर्ष भारत का दबदबा देखने को मिला है। देश के 52 संस्थानों को इसमें शामिल किया गया है, जबकि 13 भारतीय विश्वविद्यालयों ने 'ग्लोबल टॉप- 550' में जगह बनाई है।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को गांदरबल जिले के तुलमुला में आयोजित होने वाले माता खीर भवानी मेले की तैयारियों की समीक्षा की।
कर्नाटक विधान परिषद की सात सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजे गुरुवार को घोषित कर दिए गए। चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दो सीटें मिलीं।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


