India - Page 612
जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार में पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपनी सुरक्षा वापस कर दी। उन्होंने कहा कि अगर उनके साथ कोई भी अनहोनी होती है तो इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी।
भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने हिमाचल प्रदेश में आयोजित एक कार्यक्रम में नीट पेपर लीक विवाद, केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों, ऊर्जा सुरक्षा, वैश्विक परिस्थितियों और हिमाचल प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर अपनी बात रखी।।
मध्य प्रदेश के सिद्धि जिले के भंवरसेन घाट पर सोन नदी में स्नान करते समय तीन महिलाएं और एक पुरुष तेज धारा में बह गए।
राजस्थान के बीकानेर जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी और उनकी मासूम बेटी समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो साल की एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब एक डंपर ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई।
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज मिसाइल (एलआरएलएसीएम) का सफल परीक्षण किया। चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज में तैनात विभिन्न ट्रैकिंग उपकरणों द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, परीक्षण के सभी उद्देश्य पूर्णतः सिद्ध हुए।
भारत स्पेस कांग्रेस (आईएससी) 2026 के पांचवें संस्करण का सोमवार को नई दिल्ली में भव्य उद्घाटन हुआ। इस सम्मेलन में 25 देशों के 700 से अधिक प्रतिनिधि, 55 साझेदार संस्थान, नीति निर्माता, उद्योग जगत के दिग्गज, निवेशक, रक्षा विशेषज्ञ, शोधकर्ता, स्टार्टअप, शिक्षाविद और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए।
रूस ने रविवार की रात 70 मिसाइलों और 611 ड्रोन की मदद से यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले किए। इन हमलों में 60 से अधिक मिसाइलें तो राजधानी कीव में ही दागी गईं।
भारत और अमेरिका प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने के लिए बातचीत तेज करने जा रहे हैं। अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (यूएसटीआर) के वरिष्ठ अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल 23-24 जून को नई दिल्ली पहुंचेगा, जहां समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप देने के लिए उच्चस्तरीय चर्चा की जाएगी।
बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) ने 'ग्रैंड प्रिक्स उस्ती नाद लाबेम' के लिए 12 सदस्यीय टीम घोषित की है। यह प्रतियोगिता चेक गणराज्य में 17-21 जून के बीच खेली जाएगी।
राजस्थान में बीकानेर के श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है, जबकि एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


