India - Page 610
केरल की महिलाओं और ट्रांसजेंड्स के लिए पहली मुफ्त यात्रा पहल को जनता से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। नवगठित 'प्रियदर्शनी मुफ्त यात्रा योजना' अपने पहले ही दिन एक बड़ी सफलता बन गई है।
दक्षिण जिला पुलिस ने चोरी और मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। चितरंजन पार्क थाने की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपियों को दबोचा।
तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी मंगलवार को दक्षिण कोलकाता के भवानी भवन में पश्चिम बंगाल पुलिस के क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) के हेडक्वार्टर में पेश होंगे। यह मामला राज्य में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकाने और हिंसा भड़काने के आरोपों से जुड़ा है।
जमशेदपुर में चेन छिनतई का एक शातिर आरोपी मंगलवार तड़के पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी ने एक सब-इंस्पेक्टर (दारोगा) की सरकारी पिस्टल छीनकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी, जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने गोली चलाई।
भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला। सुबह 9:26 पर सेंसेक्स 265 अंक या 0.35 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,529 और निफ्टी 70 अंक या 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,920 पर था।
कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने रात में होने वाले विवाह, शादियों में मद्यपान की बढ़ती प्रवृत्ति, मंदिरों के प्रबंधन और राम मंदिर दान पात्र विवाद जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी।।
पूर्व मध्य रेलवे ने बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हजारों अभ्यर्थियों की यात्रा सुविधा को ध्यान में रखते हुए 16-17 जून को विशेष परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों से अभ्यर्थी बिना किसी परेशानी के परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकेंगे।
केंद्र सरकार ने मंगलवार से डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) के निर्यात पर विंडफॉल गेन टैक्स बढ़ा दिया है। हालांकि, पेट्रोल पर शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया है।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी7 समिट में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को दो दिन के दौरे पर फ्रांस के एवियन पहुंचेंगे। यह उनके दो देशों के दौरे का तीसरा और आखिरी पड़ाव होगा।
सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को मथुरा के श्री बांके बिहारी मंदिर के सेवकों की याचिका पर सुनवाई करेगा। इस याचिका में मंदिर के कामकाज की देखरेख के लिए कोर्ट द्वारा बनाई गई उच्च-स्तरीय प्रबंधन समिति के कुछ निर्णयों को चुनौती दी गई है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


