India - Page 608
-
संसद परिसर में समाजवादी पार्टी के सांसदों ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर अन्य विपक्षी दलों के सांसदों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव, अवधेश प्रसाद और अन्य नेताओं ने सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच और संसद में विस्तृत चर्चा कराने की मांग की।
-
भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री सैदोव बख्तियार ओडिलोविच ने सोमवार को बैठक की। इस बैठक के दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी की विस्तार से समीक्षा की।
-
दिल्ली पुलिस की आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने मंगलवार को बताया कि जीटीके रोड से हिरनकी पुश्ता रोड के बीच हुई एक मुठभेड़ के बाद नीरज बवाना/नवीन बाली गैंग के एक कथित सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया गया है।।
-
दक्षिण कोलकाता के जादवपुर क्षेत्र में पुलिस ने गर्लफ्रेंड को जन्मदिन पर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। उस पर युवती से 1.5 लाख रुपए ऐंठने का भी आरोप है।
-
ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित आई एलजीआईएम कंपनी में हुए भीषण अग्निकांड के बाद गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह मंगलवार को निजी अस्पताल पहुंचीं, जहां उन्होंने हादसे में घायल हुए फायर कर्मियों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने घायलों के परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहायता और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया।
-
उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन 59,019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने सदन में बजट प्रस्तुत करते हुए ऊर्जा, औद्योगिक विकास, स्वास्थ्य, कृषि और समाज कल्याण जैसे क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त वित्तीय प्रावधानों की घोषणा की।
-
चालू कैलेंडर वर्ष की पहली छमाही में शीर्ष सात प्रमुख बाजारों में कुल लीजिंग 10.5 प्रतिशत बढ़कर 62.7 लाख वर्ग फुट पहुंच गई है और यह भारत के रिटेल क्षेत्र में चार वर्षों में छमाही आधार पर लीजिंग का सबसे बड़ा आंकड़ा है। यह जानकारी मंगलवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।
-
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के पूर्व फर्स्ट-क्लास क्रिकेटर माइकल स्मिथ को पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम का नया बल्लेबाजी कोच नियुक्त करने की पुष्टि की। स्मिथ का कार्यकाल दो साल का होगा।
-
अभिनेता अनुपम खेर ने मंगलवार को असम बाढ़ पीढ़ितों की हालत को देखते हुए सभी से उनकी मदद करने की अपील की। अभिनेता का कहना है कि जिस व्यक्ति से जितना हो सके, वह उतनी धन राशी से मदद कर सकता है।
-
मंगलवार को भी राज्यसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई। सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही प्रारंभ होने के कुछ ही देर बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.