India - Page 607
-
वैश्विक बाजारों के मिले-जुले संकेतों के चलते हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। इस तरह लगातार चार सत्रों से जारी बढ़त का सिलसिल थम गया।
-
भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति कमेटी (आरबीआई-एमपीसी) बुधवार को आने वाले निर्णय में ब्याज दरों को यथावत रख सकती है। इसकी वजह महंगाई का निर्धारित लक्ष्य के नीचे होना और आर्थिक विकास पर फोकस होना है।
-
मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) की सस्टेनेबल जीरो डिफेक्ट जीरो इफेक्ट (जेडईडी) सर्टिफिकेशन योजना के तहत अब तक करीब 9.49 लाख एमएसएमई पंजीकृत हो चुके हैं। केंद्र सरकार महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं के स्वामित्व वाले एमएसएमई को जेडईडी सर्टिफिकेशन पर 100 प्रतिशत सब्सिडी भी दे रही है।
-
उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट में राज्य सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं है और इस मामले में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच में किसी भी साधु-संत की संलिप्तता सामने नहीं आई है।
-
संसद के मानसून सत्र में लगातार हंगामे के बीच मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होने के बाद फिर से बाधित हुई। मंगलवार सुबह 11 बजे सदन की बैठक शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद इसे दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
-
ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जैवलिन में रजत पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा जल्द ही एक बार फिर एक्शन में दिखाई देंगे। नीरज 21 अगस्त को लॉजेन डायमंड लीग में हिस्सा लेंगे।
-
थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली का आ रही एयर इंडिया की उड़ान को मंगलवार को भारी टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा है। इससे विमान के एल्टीट्यूड में अचानक बड़ा बदलाव आ गया और कई यात्रियों को चोटें आई हैं।
-
देश की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजे जारी किए। इस दौरान कंपनी के मुनाफे और राजस्व में गिरावट दर्ज की गई।
-
अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अपने करियर में कई ऐसी फिल्मों में काम किया, जो आज भी लोगों की पसंदीदा मूवीज लिस्ट में शामिल हैं। इन्हीं फिल्मों में से एक है साल 2000 में रिलीज हुई रोमांटिक फिल्म 'हर दिल जो प्यार करेगा', जिसमें प्रीति जिंटा ने जाह्नवी का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता था।
-
एक्टर सलमान खान एक बार फिर अपने लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस' के नए सीजन के साथ दर्शकों के बीच लौटने के लिए तैयार हैं। हर साल की तरह इस बार भी शो को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, लेकिन 'बिग बॉस 20' की पहली झलक ने इस उत्साह को और बढ़ा दिया है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.