India - Page 617
बिहार के नालंदा जिले के छबिलापुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक ट्रक और ऑटो के बीच हुई सीधी टक्कर में ऑटो पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में आठ अन्य लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
झारखंड में मोबाइल और बिजली के टावरों पर चढ़कर हंगामा करने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गढ़वा जिले के खरौंधी बाजार में रविवार को एक युवक प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया।
लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी, इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने रविवार को कहा कि उसने कई खाद्य कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। इन कंपनियों पर भ्रामक ब्रांडिंग और उत्पाद से जुड़े दावों के जरिए लेबलिंग नियमों का उल्लंघन का आरोप है।
भारतीय शेयर बाजार में बीते हफ्ते शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का मार्केटकैप 1.90 लाख करोड़ रुपए बढ़ा है। इसकी वजह घरेलू बाजार में मजबूती रैली थी।
मध्य प्रदेश के सागर जिले के खुरई ग्रामीण थाना क्षेत्र अंतर्गत सहोदरा बाई राय वार्ड में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया।
भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। अमेरिकी फेड पॉलिसी, अमेरिका-ईरान शांति वार्ता और घरेलू आर्थिक आंकड़ोंं जैसे थोक महंगाई और आयात-निर्यात से बाजार की चाल तय होगी।
दिल्ली पुलिस के नॉर्थ-ईस्ट जिले के साइबर पुलिस स्टेशन ने एक बड़े ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में यूक्रेन से चल रहे साइबर ठगों का भारत में हैंडलर बनकर काम कर रहे 52 वर्षीय संतोष कुमार गुप्ता को खरार, चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर ‘जनता दर्शन’ किया। यहां प्रदेश के विभिन्न जनपदों से लगभग 200 लोग अपनी पीड़ा लेकर पहुंचे थे।
तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और पार्टी के लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी रविवार को पश्चिम बंगाल पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) मुख्यालय में हस्ताक्षर मिलान (सिग्नेचर मिसमैच) मामले में पूछताछ के लिए पेश होंगे।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


