India - Page 616
-
बंगाली भाषा की एक बायोग्राफिकल एक्शन ड्रामा फिल्म 'केउ बोले बिप्लोबी केउ बोले डकैत' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के मुख्य अभिनेता जीत ने बताया कि यह फिल्म उनके अब तक के सबसे चैलेंजिंग फिल्मों में एक है।
-
जिला कुल्लू के निरमंड खंड में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। लगातार हुई बारिश के चलते राजकीय प्राथमिक विद्यालय पांकवा का एक भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर जमींदोज हो गया।
-
जब-जब भारतीय रंगमंच (थिएटर) के इतिहास को खंगाला जाएगा, तो नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के पूर्व निदेशक इब्राहिम अल्काजी का नाम एक ऐसे मील के पत्थर के रूप में सामने आएगा जिसने नाटक को महज मनोरंजन के दायरे से निकलकर एक गंभीर अनुशासित और विश्वस्तरीय कला का दर्जा दिया। अल्काजी आधुनिक भारतीय रंगमंच के पितामह कहे जाने वाले एक महान निर्देशक और नाटककार नहीं थे, बल्कि एक असाधारण शिक्षक, कला पारखी और दूरदर्शी व्यक्तित्व के भी धनी थे।
-
तमिलनाडु के मदुरै जिले में मेलूर के पास सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। कार का संतुलन बिगड़ने और डिवाइडर पार करके दूसरी गाड़ी से आमने-सामने टकराने से हुई कई गाड़ियों की टक्कर में 3 साल की बच्ची सहित पांच लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रदर्शन यादगार रहा। देश ने 13 गोल्ड समेत कुल 39 मेडल अपने नाम किए।
-
भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में गतिविधियां मजबूत रही हैं और इस कारण जुलाई में पीएमआई 53.5 रहा है, हालांकि, वृद्धि की रफ्तार में कमी आने के कारण यह जून के 54.2 से कम है। यह जानकारी एचएसबीसी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई सर्वेक्षण में सोमवार को दी गई।
-
दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत दर्ज मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक नरेश बाल्यान की जमानत याचिका खारिज कर दी। जस्टिस मनोज जैन ने यह आदेश पारित किया।
-
उत्तर प्रदेश विधानमंडल का चार दिवसीय मानसून सत्र सोमवार को शुरू हो गया। सत्र की शुरुआत से पहले समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विधानसभा परिसर में राम मंदिर चढ़ावे में कथित अनियमितता, नीट पेपर लीक और शिक्षक भर्ती जैसे मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया।
-
सावन के पवित्र महीने के पहले सोमवार पर देशभर के शिवालयों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। उत्तराखंड के हरिद्वार से लेकर उत्तर प्रदेश के अयोध्या, हापुड़ और ग्रेटर नोएडा तक, वहीं दिल्ली के प्रमुख शिवालयों में भी सुबह तड़के से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।
-
ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंद्र सिंह ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत के एथलीटों के प्रदर्शन पर बधाई देने वाले किसी भी सार्वजनिक संदेश के अभाव पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सवाल किया और कहा कि देश की खेल उपलब्धियों को राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठना चाहिए।।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.