India - Page 629
-
अगस्त 2026 की शुरुआत के साथ ही आम लोगों, टैक्सपेयर्स, बैंक ग्राहकों और यात्रियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण वित्तीय बदलाव लागू हो गए हैं। इस महीने आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की अंतिम तारीख, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक, रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग नियमों में बदलाव, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें और कई बैंकों के डेबिट व क्रेडिट कार्ड नियमों में संशोधन जैसे बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।
-
झारखंड के देवघर में श्रावणी मेले के तीसरे दिन बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। शनिवार को सावन के पवित्र महीने में जलाभिषेक करने के लिए हजारों कांवड़िये और भगवान शिव के भक्त कतार में खड़े नजर आए।
-
आमिर खान की मशहूर फिल्म 'लगान' में एलिजाबेथ रसेल का किरदार निभाने वाली ब्रिटिश एक्ट्रेस रेचल शेली ने पुरानी यादें ताजा कीं। एक्ट्रेस ने ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई इस क्लासिक फिल्म की शूटिंग के दौरान की कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर कीं जो पहले कभी नहीं देखी गई थीं।
-
उत्तराखंड के इस प्रसिद्ध मंदिर में देवी की प्रतिमा दिन में तीन बार अलग-अलग स्वरूप में दर्शन देती है। जानिए मंदिर का धार्मिक महत्व, पौराणिक मान्यताएं और इस अद्भुत चमत्कार से जुड़ी पूरी जानकारी।
-
सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों ने शनिवार को प्रमुख शहरों में 19-किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रुपए से अधिक की कटौती की। इससे रेस्तरां, होटल और खाना पकाने के लिए इस ईंधन पर निर्भर अन्य कमर्शियल प्रतिष्ठानों को राहत मिली है।
-
दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए राजधानी में 2 से 16 अगस्त तक ड्रोन सहित सभी तरह के छोटे हवाई प्लेटफॉर्म उड़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है।
-
कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 में भारतीय मुक्केबाजों का दमदार प्रदर्शन जारी है। भारत के सभी 10 मुक्केबाजों ने अपने सेमीफाइनल मैच जीतकर फाइनल का टिकट हासिल किया है।
-
दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार शनिवार को 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' शुरू करने जा रही है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपए की आर्थिक मदद मिलेगी।।
-
तमिलनाडु शनिवार को 'हाउसलिस्टिंग और हाउसिंग सेंसस' (घरों की सूची बनाने और आवास जनगणना) शुरू करने जा रहा है। इसके साथ ही राज्य भर में एक महीने तक चलने वाले घर-घर जाकर गिनती करने के काम के जरिए 'सेंसस 2027' (जनगणना 2027) के पहले चरण की शुरुआत होगी।
-
जम्मू-कश्मीर में पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.