India - Page 634
फिल्म और टेलीविजन जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री शमना कासिम, जिन्हें पूर्णा के नाम से भी जाना जाता है, ने अपनी शादी की सालगिरह के खास मौके पर पति के लिए एक प्यार भरा पोस्ट किया है।
नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के ओवरसीज अपार्टमेंट में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अपार्टमेंट की चौथी मंजिल स्थित एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और साहसिक अभियान चलाकर फ्लैट में फंसे बुजुर्ग दंपति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
सरकारी अधिसूचना के अनुसार, अब रिटेल पेट्रोल पंपों से बड़ी मात्रा में ईंधन खरीदने पर रोक रहेगी और संस्थागत व व्यावसायिक उपभोक्ताओं को अपनी जरूरत का ईंधन उनके निर्धारित उपभोक्ता या कैप्टिव पंपों से ही लेना होगा।
महाराष्ट्र के नासिक जिले में गंगापुर बांध इलाके में डूबने की एक दुखद घटना में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन नाबालिग चचेरे भाई-बहन और एक युवती शामिल हैं।
केदारनाथ यात्रा सुचारू रूप से संचालित हो रही है, लेकिन मानसून की दस्तक और लगातार जारी मौसम संबंधी अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। यात्रा मार्ग से लेकर हेली सेवाओं तक हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को अब राहत मिलने लगी है।
तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा की बाएं घुटने की सफल रिप्लेसमेंट सर्जरी के बाद उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। इसके साथ ही, उन्हें अस्पताल से भी छुट्टी मिल गई है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को नोएडा दौरे पर आ रहे हैं, इस दौरान हरी झंडी दिखाकर ई-बस सेवा शुरू करेंगे। इससे नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी इलाकों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में मधेपुरा जिले के तीन थाना प्रभारी भी शामिल थे।
दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में एक बहुमंजिला इमारत में तड़के आग लग गई। इस घटना में अब तक कम से कम तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


