India - Page 635
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को नोएडा दौरे पर आ रहे हैं, इस दौरान हरी झंडी दिखाकर ई-बस सेवा शुरू करेंगे। इससे नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी इलाकों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में मधेपुरा जिले के तीन थाना प्रभारी भी शामिल थे।
दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में एक बहुमंजिला इमारत में तड़के आग लग गई। इस घटना में अब तक कम से कम तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।
मेक्सिको ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया। घरेलू दर्शकों के सामने मेक्सिको ने टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 2-0 से हराया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 12 से 13 जून तक उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगी। उनके दौरे को लेकर देहरादून में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
जून का महीना इस बार खगोल प्रेमियों के लिए बेहद खास है। ग्रहों की 'प्लैनेट परेड' सिर्फ 11 से 15 जून के बीच ही नहीं बल्कि इस पूरे महीने दिखेगा।
आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने राज्यसभा की सभी चार सीटों पर कब्जा कर लिया है। तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के तीन और जनसेना पार्टी (जेएसपी) के एक उम्मीदवार गुरुवार को निर्विरोध राज्यसभा सदस्य निर्वाचित घोषित किए गए।
गुजरात से राज्यसभा की सभी चार सीटों के लिए गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। नामांकन वापस लेने की समय सीमा खत्म होने तक कोई अतिरिक्त उम्मीदवार मैदान में नहीं था, जिससे इस महीने के आखिर में खाली होने वाली उच्च सदन की चारों सीटें भर गईं।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 11 जून की देर रात (भारतीय समय के अनुसार) से होगी। भले ही भारत इस विश्व कप में हिस्सा नहीं ले रहा, लेकिन देश में फीफा विश्व कप को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है।
बॉलीवुड कलाकारों कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'कॉकटेल-2' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फ्रेश स्टारकास्ट प्रमोशन का कोई मौका नहीं छोड़ रही है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


