India - Page 647
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जाबेर अल-सबा से टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों ने पश्चिम एशिया में तेजी से बदल रहे हालात और सुरक्षा स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
जयपुर के खो नागोरियान इलाके में एक पटाखा कारखाने में आग लगने से एक बच्चे समेत कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।
सीमांत जनपद पिथौरागढ़ स्थित आदि कैलाश एवं ओम पर्वत यात्रा इस वर्ष नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। यात्रा शुरू होने के मात्र 39 दिनों के भीतर ही इनर लाइन परमिट (आईएलपी) जारी होने का आंकड़ा पिछले वर्ष के पूरे यात्रा सत्र के रिकॉर्ड को पार कर गया है।
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) यूजी से जुड़े विवादों और पुनर्परीक्षा की तैयारियों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मंगलवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर 21 जून को आयोजित होने वाली नीट पुनर्परीक्षा की तैयारियों, सुरक्षा प्रबंधों और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उपायों पर चर्चा की।
गर्मियों के मौसम में अक्सर यह कहा जाता है कि गर्म चाय या कॉफी पीने से शरीर ठंडा रहता है। हालांकि, कई लोगों का अनुभव इससे बिल्कुल अलग होता है।
देहरादून प्रशासन ने बिना लाइसेंस वाली फार्मेसी और अवैध दवा कारोबार पर शिकंजा कस दिया है। एडिशनल कमिश्नर एवं ड्रग कंट्रोलर ताजबर सिंह जग्गी ने स्पष्ट कहा कि बिना लाइसेंस कोई भी व्यक्ति दवा का कारोबार नहीं कर सकता।
एचएसबीसी की चीफ इंडिया इकोनॉमिस्ट प्रांजुल भंडारी ने मंगलवार को कहा कि अगर वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहती हैं और भारत का तेल आयात बिल लगातार बढ़ता है, तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और बढ़ोतरी की जा सकती है।।
राजस्थान की राजनीति में कांग्रेस के अंदरूनी मतभेदों को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा कांग्रेस के मौजूदा माहौल पर चिंता जताए जाने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता और चित्तौड़गढ़ से सांसद सीपी जोशी ने कांग्रेस पर निशाना साधा।
मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने दो टूक कहा कि जिनके मन में भारत के प्रति आस्था, निष्ठा नहीं है और जो संस्कारों का सम्मान नहीं कर सकते, ऐसे लोगों के लिए भारत की धरती धर्मशाला नहीं हो सकती। प्रभु श्रीराम से द्रोह करने वालों को धरती पर जगह नहीं मिली।
दिल्ली विश्वविद्यालय से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां नॉर्थ-वेस्ट जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड ने एक छात्र को हाइड्रोपोनिक गांजा की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 20 लाख रुपए कीमत की प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किया गया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


