India - Page 65
हैदराबाद पुलिस ने जुबली हिल्स इलाके में एक पब के अंदर दो गुटों के बीच हुई मारपीट के सिलसिले में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि पब में हुई इस मारपीट में दो लोग घायल हो गए।
दक्षिणी दिल्ली के सत्य निकेतन में बहुमंजिला इमारत गिरने से अब तक छह लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि रातभर चले अभियान के दौरान एक और व्यक्ति के शव को मलबे से निकाला गया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से हर व्यक्ति को साक्षर बनाने के साथ डिजिटल और एआई साक्षरता को बढ़ावा देने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पढ़ना-लिखना सिखाना नहीं, बल्कि बच्चों में ज्ञान, संस्कार, अनुशासन, आत्मविश्वास और जीवन को सही दिशा देने वाली समझ विकसित करना है।
सीबीआई ने 'ऑपरेशन चक्र-6' के तहत डिजिटल अरेस्ट अपराधों के खिलाफ देशव्यापी कार्रवाई को आगे बढ़ाया है। इस क्रम में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने धोखाधड़ी से कमाए गए करोड़ों रुपए लेने, उनकी लेयरिंग (मनी लॉन्ड्रिंग के लिए कई खातों में घुमाना) और उन्हें इधर-उधर बांटने में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।
दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में बेसमेंट और पांच मंजिल इमारत के ढहने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए, जबकि कई घायलों का अभी इलाज जारी है।
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड द्वारा प्रस्तावित नए मॉडल निकाहनामा फॉर्मेट का राष्ट्रीय मुस्लिम मंच ने स्वागत किया है। मंच की नेशनल कन्वीनर डॉ. शालिनी अली ने कहा कि यह पहल मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों को मजबूत कर सकती है, खासकर विरासत और शादी से जुड़ी सुरक्षा के मामले में।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बाढ़ से प्रभावित चित्रकूट का एक दिन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई और जमीनी निरीक्षण किया।
वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज 2026 के दूसरे दिन भारत की ओर से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। राकेश कुमार और शीतल देवी की जोड़ी ने कंपाउंड मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन राउंड में 1,400 के संयुक्त स्कोर के साथ नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया।
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितता के मामले में अपराध अनुसंधान विभाग की विशेष जांच टीम ने रविवार को एक सफल अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभ्यर्थी की पहचान कुंदन कुमार के रूप में हुई है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत सेमीकंडक्टर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने और वैश्विक चिप विनिर्माण एवं डिजाइन केंद्र बनने की दिशा में अपने प्रयासों को तेज कर रहा है। इसी उद्देश्य से सरकार ने सेमीकंडक्टर मिशन के दूसरे चरण (सेमीकॉन 2.0) की शुरुआत की है, जिसके लिए लगभग 13 अरब डॉलर (करीब 1.27 लाख करोड़ रुपए) का प्रावधान किया गया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


