India - Page 650
देश की सीमा और आंतरिक सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (एलपीएमएस) लॉन्च करेंगे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली में यमुना के पुनरुद्धार के मुद्दे पर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, प्रवेश वर्मा और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
सरकार ने सोमवार को घोषणा की कि उसने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडरों की संख्या को प्रति वर्ष नौ से घटाकर चार कर दिया है। यह कदम वैश्विक ईंधन कीमतों में वृद्धि और तेल विपणन कंपनियों के बढ़ते घाटे के बीच सब्सिडी की बढ़ती लागत को नियंत्रित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
योगी सरकार आयुष चिकित्सा प्रणाली को मजबूत बनाने और प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के विस्तार की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इसी क्रम में योगी सरकार ने पांच नए एकीकृत आयुष चिकित्सालय और महाविद्यालयों की स्थापना का निर्णय लिया है।
केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को अंडर-18 एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों को सम्मानित किया। सोमवार को भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मांडविया ने पुरुष टीम को 61.5 लाख रुपए, जबकि महिला टीम को 21 लाख रुपए का चेक सौंपा।
गर्मी के मौसम में लोग शरीर को ठंडक पहुंचाने और खुद को हाइड्रेट रखने के लिए पारंपरिक पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। इनमें आम पन्ना सबसे लोकप्रिय और लाभकारी पेयों में से एक माना जाता है।
उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपए की जमीन हड़पने की साजिश में शामिल होने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।
वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप 2026 में मेजबान भारत ने सोमवार को मेडल का शतक लगाते हुए अपने दबदबे को बनाए रखा है। ईकेए एरिना में आयोजित इस चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 114 मेडल (102 गोल्ड, 9 सिल्वर, 3 ब्रॉन्ज) के साथ प्रतियोगिता का समापन किया।
मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में भाजपा उम्मीदवारों ने सोमवार को इन दो पूर्वोत्तर राज्यों से राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को होने वाले चुनाव के लिए अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।।
कुमार शंकर ने इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का पद संभाल लिया है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड देश की सबसे बड़ी शहरी गैस वितरण कंपनियों में से एक है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


