India - Page 679
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने बुधवार ओडिशा में रामेश्वर से पारादीप तक हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (एचएम) के तहत नए तटीय राजमार्ग के निर्माण को दो पैकेज के तहत मंजूरी दे दी है। इस राजमार्ग की कुल लंबाई 160.18 किलोमीटर होगी।
तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा को ग्रैमी पुरस्कार औपचारिक तौर पर धर्मशाला स्थित उनके आवास पर प्रदान की गई। यह सम्मान प्रसिद्ध सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान ने उन्हें भेंट किया।
दिल्ली पुलिस ने मालवीय नगर अग्निकांड में गैर इरादतन हत्या और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिसमें 21 लोगों की जान चली गई है।
बिहार की राजधानी पटना में खान सर के कोचिंग कैंपस में हुई घटना को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। वहीं, पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और कोचिंग सेंटर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में बुधवार को एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। कैबिनेट ने पश्चिम एशिया संकट के कारण बढ़ती और अस्थिर ईंधन कीमतों के असर को कम करने के लिए तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) को 10,000 करोड़ रुपए की एकमुश्त बजटीय सहायता देने को मंजूरी दी है।
भारतीय शेयर बाजार के लिए बुधवार का कारोबारी सत्र उतार-चढ़ाव भरा रहा। दिन के दौरान बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन सत्र के आखिर में बैंकिंग शेयरों में खरीदारी से निचले स्तरों से रिकवरी हुई।
अभिनेता रणवीर सिंह द्वारा फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' छोड़ने के बाद शुरू हुआ विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। बुधवार को फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि विभिन्न संगठनों के अनुरोध को देखते हुए रणवीर सिंह के खिलाफ जारी असहयोग (नॉन-कोऑपरेशन) निर्देश को तत्काल प्रभाव से वापस लेने का फैसला किया गया है।
बिहार की राजधानी पटना में चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग पर फायरिंग और पथराव की घटना के बाद सरकार ने कोचिंग संचालकों पर अंकुश लगाने के लिए एक नीति बनाने की घोषणा की है। बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि इस प्रतिस्पर्धा के दौर में किसी हाल में विधि व्यवस्था की स्थिति नहीं बिगड़ने दी जाएगी।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया कि रूसी हमलों के जवाब में यूक्रेनी सुरक्षा बलों ने रूस के कई ठिकानों पर हमले किए हैं। इन हमलों में तेल टर्मिनल, सैन्य अड्डों और हथियार निर्माण से जुड़े प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया, जिससे रूस की युद्ध क्षमता को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला बुधवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस के मंत्रियों और विधायकों के साथ बस से दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश सरकार के लगभग 19 महीने के कार्यकाल की समीक्षा के लिए बैठक की।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


