India - Page 74
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण, सड़क निर्माण, आवास, सिंचाई, परिवहन ढांचे, अक्षय ऊर्जा से जुड़े भवन और चारधाम यात्रा के दौरान हवाई सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने सहित कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत और अवमुक्त करने के प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की है।।
अहमदाबाद के प्रतिष्ठित साबरमती रिवरफ्रंट पर शनिवार को वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज 2026 का आगाज हुआ। आधिकारिक अभ्यास और उपकरणों की जांच के बाद तीरंदाजों ने अपना अभियान शुरू किया।
कांग्रेस ने शनिवार को बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए कई राज्यों के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के नए प्रभारी नियुक्त किए हैं। पार्टी नेतृत्व ने आगामी चुनावों और संगठन को मजबूत करने की रणनीति के तहत यह फेरबदल किया है।
केंद्रीय विद्युत एवं आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को कहा कि भारत अगले दो वर्षों में मेट्रो रेल नेटवर्क की लंबाई के मामले में संयुक्त राज्य अमेरिका को पीछे छोड़ सकता है।।
टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) बढ़ती लागत, कमजोर मांग और अमेरिका द्वारा लगाए गए आयात शुल्क जैसी चुनौतियों का सामना कर रही है। अब कंपनी अगले दो वर्षों में ब्रिटेन में करीब 4,000 नौकरियों में कटौती की तैयारी कर रही है।
राजस्थान के शहरी निकाय चुनावों में नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल 77 उम्मीदवार पार्षद पद पर निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। उनके खिलाफ कोई अन्य उम्मीदवार मैदान में नहीं बचा, इसलिए संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों ने सभी 77 विजेताओं को निर्वाचन प्रमाणपत्र जारी कर दिया है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के चंडीगढ़ जोनल ऑफिस-1 ने बीएसएनएल चंडीगढ़ के तत्कालीन एसडीई (एसएमएससी) स्वर्णजीत सिंह और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में लगभग 1.50 करोड़ रुपए की सात अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए 2013 के संकटों की तुलना आज के सशक्त भारत से की। लाल किले से अपने पिछले स्वतंत्रता दिवस संबोधन का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने "दिमागी नक्सल" शब्द का इस्तेमाल कर आलोचकों को "होम्योपैथिक गोलियां" दी थीं।
रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (आरएसपीबी) ने हैदराबाद में 6वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष इंटर-डिपार्टमेंट नेशनल चैंपियनशिप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत तमिलनाडु पुलिस (टीएनपी) को 12-1 से रौंदकर की है।
पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ शनिवार को विमेंस एशिया कप 2026 के 9वें मुकाबले में जीत के लिए सिर्फ 56 रन का टारगेट रखा है। पाकिस्तान को सस्ते में समेटने में श्री चरणी (7/3) और प्रेमा रावत (9/3) का अहम योगदान रहा।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


