India - Page 758
-
गुजरात पुलिस के साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने एक अंतरराज्यीय ऑनलाइन ठगी और उगाही (एक्सटॉर्शन) गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
-
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी कर पटना उच्च न्यायालय के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश मीनाक्षी मदन राय की सेवानिवृत्ति के बाद न्यायमूर्ति सुधीर सिंह को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है।।
-
उत्तराखंड अपनी समृद्ध लोक परंपराओं, कृषि संस्कृति और प्रकृति से गहरे जुड़ाव के लिए जाना जाता है। राज्य के पारंपरिक पर्व केवल धार्मिक आस्था के प्रतीक नहीं हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक एकता और प्रकृति के प्रति सम्मान तथा कृतज्ञता का संदेश भी देते हैं।
-
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन ने राम मंदिर ट्रस्ट सीईओ के लिए राम भक्त होना अनिवार्य किए जाने पर कहा कि सर्च कमेटी ने अपना काम शुरू कर दिया है और उनकी यह पहल स्वागत योग्य है। राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए प्रशासनिक योग्यताओं के अलावा, भगवान राम के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण होना सबसे आवश्यक और अनिवार्य पात्रता है।
-
एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) ने शुक्रवार को जारी किए अपने डेटा में बताया है कि जून में इक्विटी म्यूचुअल फंड में मासिक आधार पर इनफ्लो 26 प्रतिशत बढ़कर 28,973 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले, मई में यह इनफ्लो 22,907 करोड़ रुपए दर्ज किया गया था।
-
भारत की वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने ऑस्ट्रेलिया के आईपी ऑस्ट्रेलिया को ट्रेडिशनल नॉलेज डिजिटल लाइब्रेरी (टीकेडीएल) तक पहुंच उपलब्ध कराने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता मेलबर्न में आयोजित भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरे वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान हुआ।
-
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव ऑनलाइन बुक और स्काईएक्सचेंज से संबंधित कथित अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्रकरण में एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। इस दौरान, एजेंसी ने लगभग 940.77 करोड़ रुपये मूल्य की चल और अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है।
-
हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स स्थित फिल्म नगर में शुक्रवार तड़के टॉलीवुड अभिनेता धर्मा के घर में एक तेज रफ्तार कार घुस गई। इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, हालांकि घर की बाउंड्री वॉल और गेट को नुकसान पहुंचा है।
-
फिल्मों और रियलिटी शोज के जरिए पहचान बनाने वाली शमिता शेट्टी ने सोहा अली खान के पॉडकास्ट 'ऑल अबाउट हर' में अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वह लंबे समय तक एंडोमेट्रियोसिस बीमारी से जूझती रहीं।
-
लगातार हो रही बारिश के बीच नोएडा के सेक्टर-12 स्थित वाई ब्लॉक में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दिनभर हुई बारिश के बाद एक कमजोर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे वहां खड़ी कई कारें मलबे की चपेट में आ गईं।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.