India - Page 762
विश्व योग दिवस के करीब आने के साथ ही आयुष मंत्रालय योग को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। मंत्रालय विभिन्न योगासनों की जानकारी, उनके फायदे और सही तरीके से लोगों को योग अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है।
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अनियंत्रित खान-पान सेहत के लिए बड़ी समस्या बन चुकी है। समय की कमी की वजह से कहीं दो मिनट में खाना बन जाता है तो कहीं बाहर का खाना ऑर्डर हो जाता है।
प्रकृति ने पोषक तत्वों से भरपूर ऐसी कई फल-फूल व सब्जियां दी हैं, जो स्वाद में लाजवाब होने के साथ ही सेहत के लिए अनगिनत फायदों से भरे होते हैं। आयुर्वेद फाइबर, विटामिन सी समेत अन्य औषधीय गुणों से भरपूर कटहल के सेवन की सलाह देता है।
दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगा साजिश मामले में न्यायिक हिरासत में बंद आरोपी उमर खालिद को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। उमर खालिद ने अपने दिवंगत मामा के चेहलुम में शामिल होने और बीमार मां की देखभाल के लिए 15 दिनों की अंतरिम जमानत मांगी थी।
अमेरिकी प्रशासन की ओर से अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी से जुड़े सारे मामले समाप्त करना एक सकारात्मक कदम है। इससे निवेशकों का अदाणी ग्रुप में विश्वास बढ़ेगा और ग्लोबल निवेशकों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी।
पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के बीच वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के चलते सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार अपनी शुरुआती बढ़त खोकर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ।।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मेजर जनरल (रिटायर्ड) भुवन चंद्र खंडूरी का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने 91 साल की उम्र में देहरादून के मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली।
मध्य प्रदेश के मैहर जिले में मां शारदा देवी मंदिर जा रहे तीर्थयात्रियों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 25 से ज्यादा घायल हो गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) यात्रा रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण रही। इस दौरान भारत और यूएई के बीच ऊर्जा क्षेत्र में कई अहम समझौते ऐसे समय में हुए जब पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव और तेल बाजार में अस्थिरता बनी हुई है।
अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय और उनके पति फिल्म निर्माता अभिषेक पाठक इन दिनों बेटी के घर आगमन की खुशियां मना रहे हैं।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


