India - Page 767
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की शानदार जीत के लिए राज्य की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ये परिणाम मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की कथित विफलताओं, भ्रष्टाचार, अराजकता और माफिया शासन के प्रति जनता की अस्वीकृति का स्पष्ट संदेश हैं।
स्मार्टफोन में कैमरा अब सिर्फ एक फीचर नहीं रह गया है। भारत में बढ़ते उपभोक्ताओं के लिए, यह स्मार्टफोन खरीदने का मुख्य कारण बन गया है।
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से जुड़ी वैश्विक आर्थिक चिंताओं के कारण सोमवार को बिटकॉइन मई महीने के अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया, जिसके चलते पूरे क्रिप्टो मार्केट में कमजोरी देखने को मिली।।
उत्तराखंड चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। अब तक 15.63 लाख से अधिक भक्त दर्शन कर चुके हैं, सरकार ने यात्रा को और सुगम बनाने का दावा किया है।
'आईपीएल- 2026' में केएल राहुल लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बेहतरीन अर्धशतक लगाकर एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
पश्चिम एशिया में जारी तनावों के बीच वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के चलते सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार दिन के निचले स्तर से शानदार वापसी करते हुए हरे निशान बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स ने दिन के निचले स्तर से 1,100 अंकों से ज्यादा की रिकवरी करके और एनएसई निफ्टी 50 ने दिन के निचले स्तर से 300 अंकों से ज्यादा की रिकवरी करके बढ़त के साथ कारोबार का समापन किया।
योगी सरकार ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रदेश में पिछले नौ वर्षों में अपराध और अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 289 दुर्दांत अपराधियों को मुठभेड़ में ढेर किया है। इस दौरान पुलिस ने कुल 17,043 मुठभेड़ की कार्रवाइयां की, जिनमें 34,253 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
सोमवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में वर्ष 2025 के दौरान शानदार तेजी देखने को मिली, जिसमें 28 सौदों के जरिए होटल निवेश करीब 56.7 करोड़ डॉलर तक पहुंच गया, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 67 प्रतिशत अधिक रहा।।
महेंद्र सिंह धोनी की वापसी को लेकर चर्चा के बीच सुनील गावस्कर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि धोनी इस समय ऐसा रिस्क लेने से बच सकते हैं।
राबर्ट वाड्रा ने सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में अपनी वह याचिका वापस ले ली, जिसमें उन्होंने एक निचली अदालत के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की शिकायत पर संज्ञान लिया था। यह मामला गुरुग्राम के शिकोहपुर गांव में 2008 की एक भूमि सौदे से जुड़े धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले से संबंधित है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


