India - Page 769
-
पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में 12 साल की लड़की के कथित रेप और मर्डर के मामले में गिरफ्तार आरोपी प्रवास मंडल के एनकाउंटर पर उसकी मां ने बुधवार को कहा कि उसके बेटे को उसके कामों के लिए वही सजा मिली, जिसका वह हकदार था।।
-
भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था देश की भविष्य की आर्थिक और सामाजिक प्रगति का आधार बन गई है। यह बयान एक्सपर्ट्स की ओर से यहां डिजिटल पेमेंट्स पर आयोजित एक कार्यक्रम में दिया गया।
-
श्री बद्रीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं के मामले में उत्तराखंड सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हरिद्वार में स्पष्ट कहा कि मामले में दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
-
पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के न्यू करबिगहिया निवासी किराना दुकानदार बंटी कुमार के कथित अपहरण के विरोध में लोगों का प्रदर्शन लगातार जारी है। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने करबिगहिया इलाके में आगजनी कर सड़क जाम कर दिया।
-
केरल के वायनाड जिले में मंगलवार को भूस्खलन से बड़ा हादसा हो गया था। इस हादसे में तीन श्रमिकों की मौत हो गई जबकि पांच लोग लापता हो गए हैं।
-
वाराणसी से सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रदेश के शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए पांच लाख रुपए तक की मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों से बच्चों की पढ़ाई, विद्यालयों की स्वच्छता और हर बच्चे को स्कूल तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार ने शिक्षकों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाई है, अब शिक्षकों का दायित्व है कि वे विकसित भारत के लक्ष्य के अनुरूप नई पीढ़ी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें।
-
भारत और आसियान देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़कर 128 अरब डॉलर हो गया है। यह दिखाता है कि दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी मजबूत हुई है।
-
बद्रीनाथ धाम के चढ़ावे में कथित रूप से हेरफेर के मामले में बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। बीकेटीसी चेयरमैन के कार्यालय में तैनात निजी सचिव प्रमोद नौटियाल पर भी मुकदमा दर्ज हुआ है।
-
भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के 54वें जन्मदिन पर बुधवार को नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले एक्टर राजकुमार राव ने क्रिकेटर की आने वाली बायोपिक "दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी" का पहला लुक शेयर किया है।।
-
अभिनेता गौरव खन्ना से तलाक और खुद के बायसेक्शुअल होने की चर्चाओं के बाद अभिनेत्री आकांक्षा चमोला ने कहा है कि वह दोबारा शादी नहीं करेंगी।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.