India - Page 773
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बिहार के सारण जिले के दरियापुर प्रखंड स्थित मस्तीचक पहुंचकर राज्य के स्वास्थ्य और औद्योगिक विकास को लेकर कई बड़े ऐलान किए। इस दौरान उन्होंने 'अदाणी अखंड ज्योति आई केयर हॉस्पिटल' का उद्घाटन भी किया।
साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और राजनेता कमल हासन ने तमिल सिनेमा के भविष्य को मजबूत बनाने के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के सामने अपनी छह मांगें रखी हैं।
नीट पेपर लीक मामले की जांच अब महाराष्ट्र के नांदेड़ ज़िले तक पहुंच गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक टीम ने कथित परीक्षा घोटाले पर अपनी बढ़ती कार्रवाई के तहत अचानक छापेमारी की।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन अब यात्रियों की निर्भरता निजी वाहनों पर कम करना चाहती है। इसके लिए मेट्रो ने ‘एक्स्ट्रा ट्रेन ट्रिप’ शुरू करने का फैसला किया है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्य में अतिक्रमण के खिलाफ हो रही कार्रवाई को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने सोशल मीडिया पर बुलडोजर कार्रवाई की एक तस्वीर शेयर कर बताया कि वादे को पूरा करने के लिए पहले से ही जमीन पर काम जारी है।
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने ‘सेवा ही साधना है’ के मूलमंत्र से प्रेरित होकर रविवार को बिहार में 150 करोड़ रुपए की बड़ी नेत्र स्वास्थ्य सेवा की नींव रखी। इस पहल के जरिए ग्रामीण इलाकों में सस्ती दरों पर आंखों का इलाज सुनिश्चित किया जाएगा।
केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने रविवार को कहा कि स्वच्छ ऊर्जा में नीदरलैंड के साथ साझेदारी से भारत को ग्लोबल ग्रीन हाइड्रोजन हब बनने में मदद मिलेगी।।
नॉर्वे रविवार को 212वां संविधान दिवस मना रहा है। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने नॉर्वेजियन समकक्ष एस्पेन बार्थ ई दे को इस ऐतिहासिक दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।
आईपीएल 2026 के 61वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के साथ हो रही है। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पीबीकेएस के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
मिस्र की युवा खिलाड़ी अमीना ओर्फी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीआईबी पाम हिल्स पीएसए वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 के खिताब को अपने नाम किया। वहीं, विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मुस्तफा असल भी अपने खिताब का बचाव करने में सफल रहे।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


