India - Page 775
मध्य प्रदेश के देवास जिले में रविवार को एक सड़क दुर्घटना में कम से कम तीन मजदूरों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की।
झारखंड की राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में लंबे समय से फरार अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए रांची पुलिस ने शनिवार रात बड़े स्तर पर छापेमारी अभियान चलाया। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत जिलेभर में एक साथ हुई कार्रवाई में पुलिस ने 100 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
गुजरात के दाहोद जिले के लिमखेड़ा इलाके में एक कार से ढाई करोड़ रुपए से अधिक की बेहिसाबी नकदी बरामद की गई है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान यह सफलता हासिल की।
जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने अपना 'नशा-विरोधी अभियान' तेज कर दिया है। इसी क्रम में बारामूला में जंगली भांग को नष्ट करने का एक व्यापक अभियान चलाया।
अभिनेत्री सबा आजाद ने कहा कि आज भी समाज में महत्वाकांक्षी महिलाओं को पूरी तरह स्वीकार करना आसान नहीं है। उन्होंने माना कि बराबरी और प्रगति की बातें तो बहुत होती हैं, लेकिन असल जिंदगी में महिलाओं को खुद को साबित करने के लिए पुरुषों से कहीं ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।
पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण पैदा हुए वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नागरिकों से ईंधन की खपत कम करने की अपील के बाद भाजपा ने रविवार को 'मेरा भारत, मेरा योगदान' नाम से एक देशव्यापी अभियान शुरू किया है।।
सीएनजी की कीमतों में पिछले दो दिन में दूसरी बार बढ़ोतरी होने पर कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा कि 'महंगाई मैन' का चाबुक फिर चला है और सरकार ने अब तक सीएनजी 3 रुपए महंगी की है।
रविवार को राजधानी एक्सप्रेस के बी-1 कोच से सभी 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में ट्रेन में तैनात रेलवे सुरक्षा बल के जवानों और रेलवे कर्मचारियों द्वारा लगभग 15 मिनट में की गई त्वरित आपातकालीन निकासी प्रक्रिया ने अहम भूमिका निभाई।।
दिल्ली में बाहरी जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ड्रग सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 8 किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया है।
भारतीय वायुसेना में फाइटर स्क्वॉड्रन की कमी को पूरा करने के लिए एचएएल के साथ 180 एससीए तेजस मार्क 1ए विमानों का कॉन्ट्रैक्ट किया गया था, लेकिन अब तक एक भी एयरक्राफ्ट की डिलीवरी नहीं हो पाई है। रडार की परफॉर्मेंस और कुछ अन्य सिस्टम्स में सुधार के बाद एचएएल को मई महीने में भारतीय वायुसेना के सामने रिव्यू के लिए प्रस्तुति देनी थी, लेकिन यह बैठक नहीं हो सकी।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


