India - Page 777
एशियन सीनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के छठे दिन भारत की संजना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 77 किलोग्राम भारवर्ग में तीन ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। चीन की गुइफांग लियाओ ने तीनों गोल्ड मेडल जीते, जबकि डीपीआर कोरिया की क्योंग र्योंग किम ने तीनों सिल्वर मेडल अपने नाम किए।
मई की इस चिलचिलाती गर्मी में जो सबसे ज्यादा भारत में खाया जाता है, वह है खरबूजा और तरबूज। ये शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं और पानी की कमी नहीं होने देते, लेकिन इन फलों को गलत चीजों के साथ खाने से फायदा होने के बजाय नुकसान हो सकता है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पे10 सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और एशियन चेकआउट प्राइवेट लिमिटेड (एसीपीएल) समेत अन्य के खिलाफ बड़े पैमाने पर डिजिटल और साइबर धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच शुरू की है। ये कंपनियां पेमेंट एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य कर रही थीं।
आंध्र प्रदेश में जनसंख्या वृद्धि को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को तीसरे बच्चे के जन्म पर 30 हजार रुपये और चौथे बच्चे के जन्म पर 40 हजार रुपये की नकद सहायता देने की घोषणा की।।
पंजाब सरकार शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता सुधारने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य के 72 सरकारी स्कूल शिक्षकों का चौथा प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को फिनलैंड के लिए रवाना हो गया।
किशोरावस्था वह समय होता है जब बच्चा धीरे-धीरे वयस्क बनने की ओर बढ़ता है। यह अवस्था लगभग 10 से 19 साल की उम्र के बीच होती है।
मिठाइयों, हलवे और सूखे मेवों का स्वाद बढ़ाने वाली चिरौंजी न सिर्फ स्वादिष्ट बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। औषधीय गुणों से भरपूर चिरौंजी को आयुर्वेद में खासा स्थान प्राप्त है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल और डीजल संरक्षण की अपील के अनुरूप, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को जयपुर से बागरू के ठिकरिया गांव तक इलेक्ट्रिक बस से गए। मुख्यमंत्री ने यहां 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम में भाग लिया और ग्रामीणों से सीधे बातचीत की।
नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई जारी है। राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्य साजिशकर्ता पी.वी. कुलकर्णी और उनकी सहयोगी मनीषा वाघमारे को 10 दिनों की सीबीआई हिरासत में भेज दिया है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) पर वैट की दर 25 प्रतिशत से घटाकर 7 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


