India - Page 783
-
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने दिवंगत नेता राम विलास पासवान की 80वीं जयंती पर उन्हें याद करते हुए भारत रत्न देने की मांग उठाई। इस दौरान उन्होंने उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान का जिक्र किया, जबकि पार्टी नेताओं ने आगामी चुनाव और संगठन के विस्तार को लेकर भी अपनी रणनीति साझा की।
-
दिल्ली पुलिस ने 'नो योर कस्टमर' (केवाईसी) नियमों का उल्लंघन करके गैर-कानूनी तरीके से सिम कार्ड एक्टिवेट करने और उन्हें साइबर फ्रॉड में शामिल लोगों को सप्लाई करने के आरोप में एक लाइसेंस्ड टेलीकॉम पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) एजेंट को गिरफ्तार किया गया है।
-
डीआरआई ने नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में दो अलग ऑपरेशन में कोडीन-बेस्ड कफ सिरप की 1.11 लाख बोतलें जब्त कीं और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।।
-
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 6 जुलाई 2026 के लिए पालघर जिले में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया। वहीं, ऑरेंज अलर्ट और जिले में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष डॉ. इंदु रानी जाखड़ ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है।
-
समाजवादी पार्टी के अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले को लेकर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह केवल किसी मंदिर या राज्य का मामला नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा राष्ट्रीय मुद्दा है।
-
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार, ग्रेटर नोएडा इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएनआईडीए), उत्तर प्रदेश पुलिस और अन्य अधिकारियों को नोटिस जारी किए।।
-
महाराष्ट्र खाद्य और औषधि प्रशासन (एमएफडीए) ने तीन कॉस्मेटिक उत्पादों के इस्तेमाल के खिलाफ सार्वजनिक चेतावनी जारी की है। लैब टेस्ट में इनमें मरकरी और लेड की खतरनाक रूप से ज्यादा मात्रा पाई गई, जिससे गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों को लेकर चिंता पैदा हो गई है।
-
भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण गिर सोमनाथ के गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए और समुद्र में भी हलचल बढ़ गई। इसके चलते जिला प्रशासन को कई बचाव अभियान चलाने पड़े, जिनमें 250 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया।
-
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने रविवार को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से रजिस्टर्ड मैरिज कर नई जिंदगी की शुरुआत की। उनकी तीसरी शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर जहां फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं, वहीं सलमान खान का एक पुराना बयान भी तेजी से वायरल हो रहा है।
-
अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आईएएनएस के साथ विशेष बातचीत में कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंता का विषय है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.