India - Page 811
-
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम अब पूरी तरह करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार 1 और 2 जुलाई को बारिश, तेज सतही हवाओं और गरज-चमक के साथ मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
-
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार दो बच्चियों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। कई यात्री घायल हुए, जिन्हें अस्पताल के लिए भेजा गया।
-
राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर टक्कर के बाद एक बस में आग लगने से कम से कम 8 लोगों की मौत हुई है। 20 से अधिक यात्री घायल बताए गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए दौसा जिला अस्पताल भेजा गया।
-
जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची 1 से 3 जुलाई तक तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर बुधवार को दिल्ली पहुंचेंगी। अपनी यात्रा के दौरान वे 16वें भारत-जापान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगी।
-
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को 23 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। ये मामले इस वर्ष की शुरुआत में पश्चिम बंगाल के अल्पसंख्यक-बहुल मालदा जिले के मोथाबारी में 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (एसआईआर) के काम में लगे न्यायिक अधिकारी को बंधक बनाने और उनको परेशान करने से जुड़े हैं।
-
जम्मू की एक स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने हाउसिंग लोन धोखाधड़ी के मामले में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एक पूर्व सीनियर मैनेजर और एक अन्य दोषी को एक-एक वर्ष की जेल और 20,000 रुपए का जुर्माना भरने की सजा सुनाई है।।
-
शिक्षा नीति में एक बड़े बदलाव के तहत उत्तराखंड सरकार ने मौजूदा उत्तराखंड मदरसा बोर्ड को समाप्त करने का फैसला किया है। इसकी जगह अब 'उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' काम करेगा।
-
जमशेदपुर के बहुचर्चित डबल डाउन (डीडी) पब एंड बार हत्याकांड में मंगलवार को बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए बिष्टुपुर थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। जिला प्रशासन ने डबल डाउन पब एंड बार को भी सील कर दिया है।
-
भारतीय बैंकिंग इतिहास में 1 जुलाई काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) स्थापित हुआ था। 1955 या 71 वर्ष पहले बना यह बैंक आज केवल एक वित्तीय संस्थान नहीं, बल्कि भारत की आर्थिक प्रगति, वित्तीय समावेशन और डिजिटल बैंकिंग क्रांति का सबसे मजबूत स्तंभ बन चुका है।
-
महाराष्ट्र सरकार केंद्र सरकार को एक प्रस्ताव भेजने की तैयारी कर रही है, जिसमें नाबालिग अपराधियों की उम्र सीमा 18 से घटाकर 16 साल करने की मांग की जाएगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को विधानसभा में यह जानकारी दी।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.