India - Page 861
जम्मू के बंतलाब इलाके में बन रहा एक पुल अचानक गिर गया, जिसमें तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गहरा दुख जताया है।
तेलंगाना के वारंगल स्थित पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क भारत के वस्त्र उद्योग को गति प्रदान करने के लिए तैयार है। वारंगल में बन रहा पीएम मित्र काकतिया मेगा टेक्सटाइल पार्क (केएमटीपी) भारत के टेक्सटाइल उद्योग को नई गति देने वाला साबित होगा।
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई), पुणे ने शनिवार को एचएससी (12वीं) बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। ये नतीजे पुणे, नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नासिक, लातूर और कोंकण क्षेत्रों के लिए जारी किए गए हैं।
दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस ग्रुप के दो पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों—अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना—की न्यायिक हिरासत 15 मई तक बढ़ा दी है। यह मामला रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस से संबंधित है।
अभिनेता पुलकित सम्राट इन दिनों वेब सीरीज 'ग्लोरी' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस सीरीज में वे एक बॉक्सर की भूमिका में नजर आ रहे हैं।
भारत के ऑटो सेक्टर में वित्त वर्ष 2026 के दौरान मांग के आधार पर सुधार देखने को मिला, लेकिन यह सुधार हर सेगमेंट में समान नहीं था। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, शहरी क्षेत्रों की मांग और प्रीमियम वाहनों की बढ़ती पसंद ने इस रिकवरी को आगे बढ़ाया, जबकि ग्रामीण मांग कुछ कमजोर रही।
अभिनेत्री रश्मि देसाई ने थिएटर एक्टर्स की मेहनत और संघर्ष पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि थिएटर सबसे कम आंका जाने वाला माध्यम है, जहां कलाकार बहुत मेहनत करते हैं लेकिन उन्हें समय पर उनका हक नहीं मिल पाता।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी को लेकर कथित बयानबाजी के मामले में सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है।
भारत ने शनिवार को स्वदेशी तकनीक का उपयोग करते हुए सेल ब्रॉडकास्ट सेवा शुरू की। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय संचार व पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह पहल नागरिक सुरक्षा को और मजबूत करने व आपदा के समय त्वरित सूचना सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने वर्क-लाइफ बैलेंस को लेकर कहा कि काम और निजी जीवन के बीच सही संतुलन बनाना हमेशा संभव नहीं हो पाता। उन्होंने इसकी तुलना जेंगा के खेल से की और कहा कि अगर थोड़ी लापरवाही हो जाए तो सब कुछ बिगड़ जाता है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


