India - Page 859
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को जन्मदिन की बधाई दी और उनके लंबे व स्वस्थ जीवन की कामना की।
-
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। छोटे भाई ने अपने बड़े भाई, भाभी और भतीजे की निर्मम हत्या कर दी।
-
पूर्वी भारत के सबसे बड़े और अहम धार्मिक आयोजनों में से एक, सालाना अंबुवाची मेला सोमवार को मशहूर कामाख्या मंदिर में शुरू होने जा रहा है। चार दिन तक चलने वाले इस मेले में देश-विदेश से आठ लाख से अधिक श्रद्धालु, तीर्थयात्री, साधु और पर्यटक शामिल होने की उम्मीद अधिकारियों ने जताई है।
-
फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर और उनके मंगेतर रोहन ठक्कर की शादी का जश्न शुरू हो गया है। शादी से पहले की रस्मों की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं।
-
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को लिखे अपने पत्र पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुस्लिम आबादी लगभग 22 प्रतिशत है, इसलिए मुस्लिम समुदाय मुख्यमंत्री पद पर अपना दावा मजबूत मानता है।
-
छोटा नागपुर रॉयल्स ने झारखंड प्रीमियर लीग 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। रविवार को खेले गए टूर्नामेंट के 23वें मुकाबले में छोटा नागपुर ने एकतरफा मुकाबले में जमशेदपुर स्टीलर्स को 85 रनों से हराया।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बड़ी सफलता के बारे में बताया है। रविवार को पूरे विश्व में मनाए गए योग दिवस को लेकर उन्होंने कहा कि योग लोगों को आत्मविश्वास के साथ सकारात्मक जीवन जीने के लिए प्रेरित कर रहा है।
-
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने नीट री-एग्जाम के आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की संख्या, परीक्षा के परिणाम, काउंसलिंग प्रक्रिया और छात्रों का भरोसा बहाल करने के लिए उठाए गए कदमों पर बात करते हुए कहा कि यह परीक्षा बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आयोजित की गई
-
तृणमूल कांग्रेस के बागी लोकसभा सांसदों का ग्रुप टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने पर विचार कर रहा है। बागी लोकसभा सांसदों का नेतृत्व चार बार के सांसद डॉ. काकोली घोष दस्तीदार और शताब्दी रॉय कर रही हैं।
-
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने रविवार को कहा कि नीट (यूजी) 2026 की पुनर्परीक्षा केवल एक परीक्षा नहीं थी, बल्कि "टीम भारत" के सामूहिक प्रयास का उदाहरण थी, जिसमें केंद्र और राज्य सरकारों, सुरक्षा एजेंसियों, विभिन्न मंत्रालयों, शैक्षणिक संस्थानों और लाखों अधिकारियों ने मिलकर 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के लिए निष्पक्ष और सुचारू परीक्षा सुनिश्चित की।।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.