India - Page 866
अभिनेत्री पूजा हेगड़े की तमिल रोमांटिक-एक्शन फिल्म 'रेट्रो' ने रिलीज के एक साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर अभिनेत्री फिल्म की यादों में खोती नजर आईं।
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड लोक सेवा आयोग की कार्यप्रणाली और हालिया परीक्षाओं में सामने आई गंभीर लापरवाहियों पर कड़ा रुख अख्तियार किया है। राजभवन की ओर से इस संबंध में आयोग के अध्यक्ष को एक पत्र भेजकर कड़ी नाराजगी जताई गई है और परीक्षाओं में हुई त्रुटियों की जांच कराने और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय कर उनके खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि स्व-गणना के माध्यम से शुक्रवार को जनगणना में मैंने अपना विवरण दर्ज किया। यह प्रक्रिया आसान है और पूरी तरह सुरक्षित भी, जिससे हर नागरिक सहजता से इस अभियान से जुड़ सकता है।
शिशु के जन्म के बाद पहले 6 महीने तक मां का दूध ही उसके लिए सबसे पूरा और जरूरी आहार माना जाता है। इस दौरान बच्चे को पानी या किसी और खाने की जरूरत नहीं होती, क्योंकि मां का दूध ही उसकी पूरी पोषण, पानी और रोगों से लड़ने की ताकत को पूरा कर देता है।
गर्मियों का मौसम आते ही शरीर को ऐसी चीजों की जरूरत होती है जो न सिर्फ ठंडक दे बल्कि सेहत भी बेहतर रखे। ऐसे में एक देसी और बेहद फायदेमंद ड्रिंक है रागी अंबली, जो आजकल फिर से लोगों के बीच काफी पसंद की जा रही है।
हमारी भारतीय रसोई में कई ऐसे मसाले हैं, जो औषधि की तरह काम करते हैं। उन्हीं मसालों में एक है मेथी दाना, जिसका पानी पीने या सेवन से शरीर को अनगिनत लाभ मिलते हैं, लेकिन लोगों के मन में सवाल रहता है कि मेथी दाने का सेवन गर्मियों में करने से क्या शुगर लेवल प्रभावित हो सकता है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में बरगी बांध पर हुई दुखद क्रूज दुर्घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक मदद की भी घोषणा की। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है और अभी कम से कम चार यात्री लापता हैं।
रवि के ने शुक्रवार को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के 22वें अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के रूप में पदभार संभाला। उन्होंने डॉ. डीके सुनील की जगह ली है जो 30 अप्रैल, 2026 को सेवानिवृत्त हुए थे।
जम्मू-कश्मीर की राजनीति में उर्दू भाषा को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विपक्षी पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के उस आरोप को सिरे से खारिज किया है, जिसमें कहा गया था कि सरकार ने उर्दू को आधिकारिक भाषा और राजस्व रिकॉर्ड की भाषा से हटा दिया है।
मशहूर फिल्म निर्देशक शेखर कपूर अक्सर सोशल मीडिया के जरिए समाजिक और तकनीकी बदलावों पर अपनी राय रखते रहते हैं। शुक्रवार को उन्होंने एआई के बढ़ते प्रभाव और भारती मध्यमवर्गीय परिवारों पर इसके असर को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


