Punjab - Page 2
राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) संग्रह में हरियाणा ने देशभर में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की है। चालू वित्त वर्ष 2026-27 के पहले पांच महीनों में प्रदेश का एसजीएसटी संग्रह 29 प्रतिशत बढ़कर 24,662 करोड़ पहुंच गया है, जबकि राष्ट्रीय औसत वृद्धि 16 प्रतिशत रही।
देश का प्रमुख चिकित्सा और अनुसंधान संस्थान, स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) ने सीधी भर्ती के आधार पर पीजीआईएमईआर-चंडीगढ़ में ग्रुप 'सी' के विभिन्न 57 पदों और पीजीआई सैटेलाइट सेंटर, संगरूर, पंजाब के लिए ग्रुप 'ए', 'बी' और 'सी' के अलग-अलग 3 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।।
पंजाब के अमृतसर जिले में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस कमिश्नरेट की टीम ने बुधवार तड़के बड़ा सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब 10 संदिग्ध लोगों को राउंडअप किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित राष्ट्रव्यापी 'गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान' पर विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश किया और इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।
अमृतसर के पुलिस कमिश्नर पद से हटाए जाने के एक महीने के अंदर ही सीनियर आईपीएस ऑफिसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को मंगलवार को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्हें सुरक्षा से जुड़े अहम पद पर नियुक्त किया गया है।
चंडीगढ़ में पंजाब के सैकड़ों किसानों ने मंगलवार को शहर में घुसने के मुख्य रास्तों में से एक को ब्लॉक कर दिया। वे अपनी मांगों को लेकर एक हफ्ते तक चलने वाला विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसमें डॉ. स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट के अनुसार सभी फसलों के लिए गारंटीकृत न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की मांग शामिल है।
शिरोमणि अकाली दल के नेता दलजीत सिंह चीमा ने कांग्रेस के लोकसभा सीटों को अगले 25 साल तक फ्रीज करने के प्रस्ताव पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने इसे गलत, अतार्किक और लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व की भावना के खिलाफ बताया।
पंजाब में सभी विभागों, बोर्डों और निगमों के तीन लाख से अधिक कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर गुरुवार को हड़ताल पर चले गए। इसके कारण पंजाब में सरकारी सेवाएं प्रभावित हुई हैं।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने बुधवार को कहा कि भाजपा ने कांग्रेस द्वारा विकसित 'मिलेनियम सिटी' गुरुग्राम को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है।
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। चंडीगढ़ जिला अदालत ने अभिनेता सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री, 'बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन' और 'स्टाइल कोशेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड' के डायरेक्टर्स को नोटिस जारी किया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


