Punjab - Page 4
महज 17 साल की उम्र में ताइपे ओपन का खिताब जीतकर इतिहास रचने वालीं भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी शर्मा का कहना है कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वह इस खिताब को अपने नाम करने में सफल रहेंगी। तन्वी के अनुसार, उन्होंने टूर्नामेंट में सिर्फ अपना 100 प्रतिशत देने का प्रयास किया और नतीजे उनके पक्ष में रहे।
प्रवर्तन निदेशालय ने अमेरिकी नागरिकों से लाखों डॉलर की ठगी करने वाले कॉल सेंटर घोटालेबाजों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गोवा, दिल्ली और हरियाणा में 187.13 करोड़ रुपए की लग्जरी फार्महाउस, विला और अन्य संपत्तियां जब्त की हैं।
हरियाणा पुलिस ने दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे किसानों को रोकने के लिए शंभू बॉर्डर पर कंक्रीट के बैरिकेड्स लगा दिए हैं। किसान संगठनों ने भारत-अमेरिका प्रस्तावित कृषि व्यापार समझौते के विरोध में दिल्ली में 'महापंचायत' आयोजित करने का ऐलान किया है।
अमृतसर पुलिस ने सीमा पार से संचालित की जा रही कथित आतंकी साजिश का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके पास से एक हैंड ग्रेनेड, चार कारतूस और 9 एमएम ग्लॉक पिस्टल बरामद की है।
महिला बंदियों के पुनर्वास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) ने केंद्रीय जेल, अमृतसर में ‘प्रोजेक्ट उड़ान’ का शुभारंभ किया। इस परियोजना के तहत स्थापित कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने किया।
पंजाब के बहुचर्चित अपहरण मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने शनिवार को पंजाब पुलिस के तत्कालीन हेड कांस्टेबल कश्मीर सिंह को दोषी ठहराते हुए पांच वर्ष के कठोर कारावास और 10 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। कश्मीर सिंह करीब 15 वर्षों तक फरार रहा था और उसे सीबीआई ने नवंबर 2025 में गिरफ्तार किया था।
पंजाब के बठिंडा जिले में बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे चार तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। तकरीबन 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को अप्रैल में आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद पहली बार पंजाब का दौरा किया और लुधियाना में भाजपा की एक अहम बैठक में शामिल हुए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक का मकसद 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति बनाना था।
पंजाब के लुधियाना में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल, पेट्रोल-डीजल की कीमतों, कल्याणकारी योजनाओं और भाजपा की राजनीतिक स्थिति पर बात रखी। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बावजूद भारत में पेट्रोल की कीमतों में कमी आई है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 350.84 करोड़ रुपये के कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब बासमती राइस लिमिटेड और उसके प्रमोटरों से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई 5 जून 2026 को ईडी के जालंधर ज़ोनल कार्यालय द्वारा की गई।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


